×

जानिए क्या कहते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल

न्यूजट्रैक के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को 135-150, शिवसेना को 68-75 यानी 203 से 225 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कोंग्रेस- एनसीपी को 50-60 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Shivakant Shukla
Published on: 21 Oct 2019 2:02 PM GMT
जानिए क्या कहते हैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल
X

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होते ही आए एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड जीत दिखायी गयी है। इससे पहले आए ओपिनियन पोल में भी बीजेपी को महाराष्ट्र में जीत मिलने का दावा किया गया था।

बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं।

क्या कहता है न्यजट्रैक का एग्जिट पोल

न्यूजट्रैक के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को 135-150, शिवसेना को 68-75 यानी 203 से 225 के बीच सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि कोंग्रेस- एनसीपी को 50-60 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल क्या कहते हैं

आज तक के एग्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में फिर एक बार फडणवीस सरकार बन सकती है। बीजेपी-शिवसेना को 166-194 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस-एनसीपी को 72 से 90 सीटें मिल सकती हैं। अकेले शिवसेना के खाते में 57 से 70 जा सकती हैं, जबकि बीजेपी को 109 से 124 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा गठबंधन को 204 और कांग्रेस सहयोगियों को 69 तथा अनय को 15 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टुडे-एक्सिस के एग्ज़िट पोल में भाजपा को 109-124 सीटें दी गई हैं जबकि शिवसेना को 57-60 सीटें। कुल मिलाकर दोनों पार्टियों को 166 से 194 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस और एनसीपी को 72 से 90 सीटें दी गई हैं। अन्य को 22 से 34 सीटों के बीच रखा गया है।

टाइम्स नाउ भाजपा-शिवसेना को 230 सीटें तो कांग्रेस-एनसीपी को 48 और अन्य को 10 सीटें दे रहा है।

सीएनएन न्यूज़ 18 ने भाजपा-शिवसेना को 243 सीटें, कांग्रेस-एनसीपी को 41 व अन्य को 4 सीटें दी हैं।

टीवी9 ने भाजपा गठबंधन को 197 तो कांग्रेस-एनसीपी को 75 और अन्य को 16 सीटों का एग्जिट पोल का नतीजा दिया है।

जन की बात के एग्ज़िट पोल में बीजेपी-शिवसेना को 223, कांग्रेस-एनसीपी को 54 और अन्य को 14 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।

ओपिनियन व एग्जिट पोल में ज्यादा फर्क नहीं

चुनाव से काफी पहले आए ओपिनियन पोल से इसमें थोड़ा सा फर्क आया है। ओपिनियन पोल में बीजेपी और उसके सहयोगियों को 288 में 205 सीटों पर जीत हासिल होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 55 सीटों पर जीत का अनुमान था वह बढ़कर 69 हो गया है। अन्य को 28 सीटें मिलने का अनुमान भी घट गया है। अब उन्हें सिर्फ 15 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

बीजेपी के प्रचंड जीत का अनुमान

ये भी पढ़ें—हरियाणा में शाम 6:30 बजे तक 62.64 प्रतिशत वोटिंग : इलेक्शन कमीशन

इसी तरह एग्जिट पोल में बीजेपी को 46 फीसद कांग्रेस को 37 फीसद व अन्य को 17 फीसद वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है जबकि ओपिनियन पोल में यह अनुमान बीजेपी को 46 फीसदी, कांग्रेस को 30 फीसदी और अन्य पार्टियों को 24 फीसदी वोट का था।

ये भी पढ़ें—महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, शाम 6 बजे तक 55.83 प्रतिशत हुआ मतदान: चुनाव आयोग

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के चुनाव में सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा पानी और बेरोजगारी ही दिखाई दिया। वहीं, इस राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए जनता की पसंद देवेंद्र फडणवीस हैं। जो कि एग्जिट पोल के आधार पर प्रचंड बहुमत से मुख्यमंत्री बनते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें—Election 2019: जानिए क्या है एग्जिट पोल और कैसे निकलते हैं आंकड़े?

अगर 2014 के नतीजों पर नजर डालें तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना ने दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उस समय शिवसेना और बीजेपी ने चुनाव अलग-अलग लड़ा था लेकिन नतीजों के बाद गठबंधन में आ गए थे और बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने थे। उस समय कांग्रेस 41 सीटों के साथ तीसरी बड़ी पार्टी रही थी। 2014 में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग अलग चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर तक है। नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। महाराष्ट्र में करीब 8.94 करोड़ मतदाता हैं।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story