×

मोदी है तो भारत का विकास मुमकिन है: दिनेश शर्मा

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले नरेन्द्र मोदी है तो सब मुमकिन है,मोदी है तो भारत का विकास मुमकिन है। सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की अटकलों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने दुखी और परेशान है सब उनको एक भय सता रहा है। जिस प्रकार दुनिया के तमाम देशो को भय रहता है कि नरेन्द्र मोदी का इस बात से कि भारत की सैन्य शक्ति बढ़ रही है।

Shivakant Shukla
Published on: 7 March 2019 3:28 PM GMT
मोदी है तो भारत का विकास मुमकिन है: दिनेश शर्मा
X

कानपुर: डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा बोले नरेन्द्र मोदी है तो सब मुमकिन है,मोदी है तो भारत का विकास मुमकिन है। सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की अटकलों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि इतने दुखी और परेशान है सब उनको एक भय सता रहा है। जिस प्रकार दुनिया के तमाम देशो को भय रहता है कि नरेन्द्र मोदी का इस बात से कि भारत की सैन्य शक्ति बढ़ रही है।

राजनैतिक शक्ति बढ़ने का डर होगा अपने यहाँ के लोगो का अभी तो लगभग 25 दल मिले थे इसके आलावा उन्हें और दल मिले नही है। और भी दल मिले तो उनको भी ढूंढ ले ,यहाँ पर न मिले तो कही और से ले आए।

ये भी पढ़ें— सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व मंत्री उपेंद्र तिवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

गुरुवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की रैली स्थल का निरिक्षण करने लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री कल कानपुर को उपहार देने आ रहे हैं। प्रधानमन्त्री इतना बड़ा उपहार दे रहे है तो इसकी ख़ुशी भी कानपुर शहर वासियों में दिखाई दे रही है। यह ख़ुशी सिर्फ कानपुर तक सिमित नही है कल आगरा में भी मुझे निरीक्षण के लिए जाना है। मैं वहा का प्रभारी हू इस नाते आगरा कानपुर,लखनऊ को मेट्रो का उपहार मिला है यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की समन्वय का नतीजा है। मुख्यमंत्री के नेत्रत्व में पूरा उत्तर प्रदेश बदल रहा है।

लोग बोलते थे उत्तर प्रदेश अपराधियों का प्रदेश है अब उत्तर प्रदेश विकासो का प्रदेश बन गया है। कल इसकी झलकी प्रधानमन्त्री के आने पर दिखाई देगी।

जिन्होंने खुद देश के लिए कुछ न किया हो देश के विकास में योगदान नहीं दिया हो ऐसे नाजुक समय पर भी विपक्ष देश की रक्षा के मुद्दों पर चुटकी लेना हमारी सेनाओ के मनोबल को गिराने का काम कर रहा है। इन लोगो का राष्ट्रहित में काम कर रही संस्थाओ के प्रति व्यंग करना है। उनका साथ देना नहीं है सेना ने क्या किया इनको सबूत देने की जरूरत है सेना पर विश्वास कीजिए भारत की सेना दुनिया की बेहतरीन सेना है उसके प्रति नतमस्तक होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें— ‘मर्दानी’ बन मनचले को सिखाया सबक, बीच रोड पर की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story