×

Kushinagar News: दहेज न मिलने से शादी के मंडप से फरार हुआ दुल्हा, इनके प्रयास से संपन्न हुआ विवाह

Kushinagar News: शादी में तय रकम न मिलने से नाराज़ दूल्हे पक्ष के लोगों शादी करने से इंकार दिया। इस दौरान दुल्हा भी शादी के मंडप से फरार हो गया।

Mohan Suryavanshi
Published on: 29 Jun 2023 4:51 PM GMT (Updated on: 30 Jun 2023 9:41 AM GMT)
Kushinagar News: दहेज न मिलने से शादी के मंडप से फरार हुआ दुल्हा, इनके प्रयास से संपन्न हुआ विवाह
X
शादी के मंडप से हुआ फरार दुल्हा (Pic: Social Media)

Kushinagar News: शादी में तय रकम न मिलने से नाराज़ दूल्हे पक्ष के लोग शादी करने से इंकार करते हुए बारात वापस लेकर जाने लगे। पुलिस और स्थानीय संभ्रांत लोगों ने वर पक्ष को रोका और समझा-बुझाकर कर शादी के लिए राजी करवाया तब जाकर शादी हुई। मामला कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां बिहार से बारात आयी थी। इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा चल रही है।

इस वजह से फरार हुआ दुल्हा

जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विद्यार्थी राय ने अपनी पुत्री कुमारी रानी की शादी पड़ोसी प्रांत बिहार के ग्राम खैरटिया जिला गोपालगंज निवासी विंध्याचल राय के पुत्र दीपक राय से तय किया। नियत तिथि को वर पक्ष बारात तय समयानुसार लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंच गया और द्वार पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। कन्या पक्ष द्वारा लेन देन की तय रकम पूरा नहीं दिये दिये जाने से लड़का पक्ष नाराज हो गया और लड़का शादी से इंकार कर फरार हो गया।

इनके प्रयास से संपन्न हुआ शादी

लड़के के फरार होने की सूचना तेजी से फैल गई और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लड़के के दरवाजे पर एकत्र हो इसकी सूचना एसएचओ विशुनपुरा गिरिजेश उपाध्याय को दिया। सूचना मिलते एसएचओ के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आकाश गिरि सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और दुल्हे की तलाश में जुट गए। पुलिस और क्षेत्र के अन्य लोगों के सहयोग से दुल्हे को पकड़ कर विवाह मंडप में लाया गया और काफी समझाने और बुझाने के बाद देर रात को शादी का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ। इस विवाह को सम्पन्न करवाने में एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय तथा उपनिरीक्षक आकाश गिरि की अहम योगदान रहा जिसकी खूब प्रशंसा हो रही है।

Mohan Suryavanshi

Mohan Suryavanshi

Next Story