×

Kushinagar News: जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

Kushinagar News: घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से कमलेश सिंह की मौत हो गई।

Durgesh Bhatt
Published on: 5 Aug 2023 4:48 PM GMT
Kushinagar News: जिला पंचायत सदस्य के बेटे की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार
X
(Pic: Social Media)

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरे शाम हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से कमलेश सिंह की मौत हो गई। वहीं बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार होने में सफल रहे। मृतक कमलेश सिंह की मां जिला पंचायत सदस्य हैं। घटना हाटा कोतवाली क्षेत्र के खादी मुंडेरा गांव की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है।

Durgesh Bhatt

Durgesh Bhatt

Next Story