Etawah News: थ्रेशर में फंसकर मजदूर के उड़े चिथड़े, देखने वालों की कांप उठी रूह

Etawah News: मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर की शव को थ्रेशर से बाहर निकलवाया। उसका शव कई हिस्सों में कट गया था। जिसे देख लोगों की आंखों से आंसू निकल आए कि किस तरह मामूली मजदूरी करने वाला शख्स चंद रूपयों के लिए दर्दनाक मौत का निवाला बन गया।

Ashraf Ansari
Published on: 21 April 2023 10:19 PM GMT
Etawah News: थ्रेशर में फंसकर मजदूर के उड़े चिथड़े, देखने वालों की कांप उठी रूह
X
Laborer dies after getting stuck in thresher in Etawah

Etawah News: यूपी के इटावा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जिसमें एक मजदूर की थ्रेशर के अंदर चले जाने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर के साथ में मौजूद उसके साथी भी मजदूर को थ्रेशर में जाता देख कांप उठे। जिसके बाद आनन-फानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर की शव को थ्रेशर से बाहर निकलवाया। उसका शव कई हिस्सों में कट गया था। जिसे देख लोगों की आंखों से आंसू निकल आए कि किस तरह मामूली मजदूरी करने वाला शख्स चंद रूपयों के लिए दर्दनाक मौत का निवाला बन गया।

थ्रेशर पर पैर रख कर रहा था काम

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दौलतपुर में रहने वाले 32 वर्षीय अरविंद की थ्रेशर मशीन में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। अरविंद ग्राम कथगवां में शिवनाथ की खेत पर थ्रेशर से काम कर रहे था। अरविन्द थ्रेशर के पनारे में पैर रखकर चढ़ने लगा। तभी अचानक से पैर फिसल गया और वो टापे के अंदर चला गया। जिससे अरविंद बुरी तरीके से थ्रेशर के अंदर फंस गया। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले उसके टुकड़े हो चुके थे। आनन-फानन में इसकी पूरी जानकारी नजदीकी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद के शव को काफी कड़ी मशक्कत के बाद थ्रेशर से बाहर निकलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अरविंद की मौत की खबर जैसी ही आसपास के लोगों को मिली, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और अरविंद की हालत को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।

पति की मौत की खबर सुनने के बाद पत्नी हुई बेहोश

अरविंद की दर्दनाक मौत की खबर जैसे ही अरविंद की पत्नी इंदु को हुई, वैसे ही इंदु घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर उसने अपने पति की क्षतिग्रस्त शरीर को देखा तो इंदु खड़े खड़े अचानक से गिर गई। इस घटना के बाद से अरविंद के मां-बाप और परिवार के अन्य लोग रो-रोकर बेहाल हैं।

Ashraf Ansari

Ashraf Ansari

Next Story