×

Kannauj News: भूमाफियाओं ने फौजी की जमीन पर किया अवैध कब्जा, न्याय के लिए काट रहा अधिकारियों के चक्कर

Kannauj News: कन्नौज जिले के करमुल्लापुर गांव में फौजी की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। फौजी अब न्याय के लिए अफसरों की चौखट के चक्कर काट रहा है।

Pankaj Srivastava
Published on: 22 July 2023 8:35 AM GMT
Kannauj News: भूमाफियाओं ने फौजी की जमीन पर किया अवैध कब्जा, न्याय के लिए काट रहा अधिकारियों के चक्कर
X

Kannauj News: कन्नौज जिले के करमुल्लापुर गांव में फौजी की जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। फौजी अब न्याय के लिए अफसरों की चौखट के चक्कर काट रहा है। वही जब फौजी अपने ही गांव में पहुंचा तो गांव में घुसने से पहले फौजी ने पहनी बुलेट प्रूफ जैकेट, फौजी ने इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है। उसका कहना है कि सीएम ने बड़े-बड़े माफियाओं का अंत कर दिया इसलिए वह उनसे न्याय मांग रहे हैं।

छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी फौजी जगत सिंह का आरोप है कि उनकी 5 बीघा कृषि भूमि गांव में है. जिस पर गांव के ही भूमाफिया भगवत दयाल यादव रिटायर लेखपाल उसके मकान और जमीन पर कब्जा कर लिया। वही फौजी ने बताया है कि करीब 50 बीघा सरकारी जमीन पर भी भूमाफिया ने कब्जा कर रखा है। वही उसका आरोप है कि भू माफियाओं ने उसकी पत्नी और पिता भाइयों को मारपीट कर गांव से निकाल दिया है। वही उसने कहा कि वह आतंकियों से तो लड़ सकता है लेकिन भू माफिया और दबंगों से नहीं. वह देश की रक्षा के लिए हमेशा बॉर्डर पर तैनात रहता है जिसकी वजह से वह गांव में कम जा पाता है। वहीं जब वह गांव में पहुंचा तो गांव में घुसने से पहले भू माफियाओं के डर से उसने बुलेट प्रूफ जैकेट को पहना जिसके बाद वह अपने घर में गया। वही उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है‌ कि हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार लगातार भू माफियाओं का पर कार्रवाई कर रही है। ऐसे में उसकी मुख्यमंत्री से गुहार है कि उसे भी भू माफियाओं से निजात दिलाई जाए और सरकारी जमीन सहित उसकी भी जमीन कब्जा मुक्त कराई जाए।

इस मामले को लेकर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आर्मी के जवान ने प्रार्थना पत्र दिया है। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर भू माफियाओं ने फौजी और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। तो भू माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pankaj Srivastava

Pankaj Srivastava

Next Story