×

भाजपा सरकार में यूपी में अराजकता व्याप्त तो कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश

अपराधियों द्वारा लोगों को सरेआम गोलियों से भूना जा रहा हैं। मजदूर और कामगार त्राहि त्राहि कर रहे हैं। दबंगों और अपराधी तत्वों के हौसले आसमान पर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

SK Gautam
Published on: 19 May 2020 1:55 PM GMT
भाजपा सरकार में यूपी में अराजकता व्याप्त तो कानून व्यवस्था ध्वस्त: अखिलेश
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश अराजकता की भेंट चढ़ गया है। कानून व्यवस्था से लेकर हर व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों द्वारा लोगों को सरेआम गोलियों से भूना जा रहा हैं। मजदूर और कामगार त्राहि त्राहि कर रहे हैं। दबंगों और अपराधी तत्वों के हौसले आसमान पर हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लाॅकडाउन में जबकि हर जगह पुलिस तैनात है उसके बाद भी अपराधी तत्व हत्या कर रहे हैं।

अखिलेश ने मंगलवार को सम्भल के चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शमशोई में हुए दोहरे हत्या काण्ड पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सपा नेता छोटेलाल दिवाकर व उनके पुत्र सुनील दिवाकर की नृशंस हत्या की घोर निंदा करते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ दल के समर्थक सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न विगत तीन वर्षों से कर रहे हैं। लाॅकडाउन के समय राज्य में अपराधों पर कोई रोक नहीं है। निर्दोषों की हत्या भाजपा सरकार में रोज-रोज की घटना हो गयी है। भाजपा की रागद्वेष की राजनीति के कारण सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्यायें हो रही हैं।

ये भी देखें: iPhone पर बड़ी खबर: कंपनी करने जा रही नया अपडेट, अब कर सकेंगे ऐसा

इसके पूर्व भी जौनपुर और आजमगढ़ में भी हत्यायें हुई है।

सपा मुखिया ने कहा कि मजदूर भूखे प्यासे प्रदेश की सड़कों पर भटक कर रहे हैं। पुलिस मजदूरों पर लाठीचार्ज कर रही है। भाजपा अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त है। जनता की जरूरतों और समस्याओं की कोई चिंता नहीं है सरकार के लोगों को। सरकार अपनी वाहवाही कराने को लेकर ही परेशान रहती है। जबकि पूरा प्रदेश और देश संकट से गुजर रहा है। अगर सत्ता में बैठे लोग व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं है, तो लोगों की दुर्दशा कराने के बजाय उन्हें सरकार से हट जाना चाहिए। क्योंकि देश और देश की जनता अब भाजपा के कारनामों को और सहने के लिए तैयार नहीं है।

ये भी देखें:छटपटाहट और तड़पः इन लोगों की पीड़ा देख आप रो देंगे

SK Gautam

SK Gautam

Next Story