×

डॉ. दिनेश शर्मा के सामने कई विपक्षी दलों के नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता  

Aditya Mishra
Published on: 13 April 2019 2:53 PM GMT
डॉ. दिनेश शर्मा के सामने कई विपक्षी दलों के नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता  
X

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा ने कहा कि आज देश की सभी जातियों में नरेन्द्र मोदी के प्रति प्रेम दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है, इसीलिए आज हिन्दू-मुस्लिम एवं सिक्ख-ईसाई चारों धर्मों के लोगों ने भाजपा में आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है|

यह भी पढ़ें....भारतीय जनता पार्टी ने बिहार के लिए 17 उम्मीद्वारों के नाम फाइनल किये

उन्होंने यह भी कहा कि मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ने जनहित में जो कार्य किये हैं, उन कार्यों से प्रभावित होकर लोग लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर पूरी निष्ठा से आकर्षित हैं|

पार्टी के अवध क्षेत्र के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं रीतियों से प्रभावित होकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भाजपा के युवा नेता नीरज सिंह, प्रदेश के सह प्रभारी गोवर्धन झड़फिया एवं अवध क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रद्युम्न कुमार के समक्ष अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस व सपा के तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

यह भी पढ़ें....फ्रेंच न्यूज़ पेपर का दावा, अनिल अंबानी को 143.7 मिलियन यूरो का फायदा पहुंचा

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि विभिन्न पार्टियों से आये हुए पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को आगे ले जाने पर अपना विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करेंगे। और इनमें से ज्यादा कार्यकर्ता एंव पदाधिकारी लखनऊ से हैं। अतः देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह की जीत का अन्तर पिछली बार से और भी ज्यादा बढ़ाने का काम करेंगे। तिवारी ने आये हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब सदस्यता लेने के पश्चात आज ही नहीं बल्कि इसी समय से पार्टी के प्रचार-प्रसार में लग जाएँ|

यह भी पढ़ें....लखनऊ: आज भी बरकरार है 2000 साल पुराना चमत्कारी मंदिर

इन लोगों ने ली सदस्यता:

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर’’ ने बताया कि पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में संतोष श्रीवास्तव (प्रदेश सचिव उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी/प्रभारी कानपुर), सारिका श्रीवास्तव (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला तृणमूल कांग्रेस), सरदार कुलवंत सिंह (पूर्व महामंत्री सिंह गुरूद्वारा कमेटी), आर.के.चौत्री (प्रधानाचार्य क्राइस चर्च कालेज), इनोस चौत्री (प्रधानाचार्य सेण्ट थामस स्कूल), राजेश महसी (प्रबन्धक सेण्ट मेरी ग्रुप ऑफ स्कूल), राहुल शुक्ला (सभाषद), मर्जिया बानो पार्षद), अरविन्द मिश्रा (पूर्व पार्षद), पिण्टू गुप्ता (व्यापार मण्डल), विभोर अवस्थी (शहर महासचिव कांग्रेस कमेटी), खुशनुर अली (पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस), जितेन्द्र सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री भारतीय किसान यूनियन भानू गुट), सतीश चौधरी (वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी), सचिन पाल (पूर्व पार्षद प्रत्याशी), जितेन्द्र कश्यप (कोषाध्यक्ष महर्षि कष्यप फाउण्डेशन), सोभित कुमार (शहर संगठन मंत्री पासी समाज कल्याण समिति), अरविन्द प्रधान (राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय चित्रांश महासभा), विजय निगम, नीरज श्रीवास्तव और मोहम्मद फराज (आगाज फाउण्डेशन) ने सदस्यता ली|

यह भी पढ़ें....मोदी सत्ता में रहते हैं तो खतरे में पड़ जाएगा भारतीय लोकतंत्र: पृथ्वीराज चव्हाण

इसके आलावा प्रेम साहू, पस्तोर कमल, स्मिता पौल, अशीसोलोमन, पस्तोर विक्रम, जेम्स भैसी, जावेद माइकल, मधुकर दास, अमित विलियम्स, सचिन चार्ल्स, नितिन चार्ल्स, अभिषेक जोसेफ, जोसेफ जार्ज, विशाल बेनजामिन, संतराम सिंह पटेल (पूर्व महासचिव अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा), मुनेन्द्र श्रीवास्तव, विजय निगम, नीरज श्रीवास्तव, आर.पी.सक्सेना, विजयेन्द्र सक्सेना, ऋषभ श्रीवास्तव, दिनेश लोधी, दीपक पाण्डेय, रमेश चन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र सिंह उर्फ अंशू और जितेश श्रीवास्तव के साथ आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story