×

यूपी में 40 हजार लेखपाल हड़ताल पर, जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के लेखपाल बुधवार से हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर के तहसीलों में प्रदर्शन कर धरना भी देंगे। कन्नौज और कासगंज में वकीलों द्वारा महिला लेखपाल के साथ मारपीट के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने हड़ताल का ऐलान किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Jun 2023 9:41 AM GMT
यूपी में 40 हजार लेखपाल हड़ताल पर, जानिए क्या है पूरा मामला
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लेखपाल बुधवार से हड़ताल पर रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर के तहसीलों में प्रदर्शन कर धरना भी देंगे। कन्नौज और कासगंज में वकीलों द्वारा महिला लेखपाल के साथ मारपीट के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने हड़ताल का ऐलान किया है।

इस हड़ताल में प्रदेश के 350 तहसीलों में 40 हजार लेखपाल हड़ताल में शामिल हैं। यूपी में 3 दिनों तक लेखपालों की हड़ताल चलेगी।

यह भी पढ़ें...चिन्मयानंद पर रेप का आरोप लगाने वाली छात्रा गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

27 सितंबर को लेखपाल संघ कार्यकारिणी की बैठक है। इसी बठैक में हड़ताल की रणनीति पर आखिर फैसला होगा। लेखपाल संघ कन्नौज और कासगंज में लेखपाल की पिटाई से नाराज है।

कन्नौज में लेखपाल की पिटाई करने वाले वकीलों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सभी तहसील मुख्यालयों पर लेखपालों का धरना है। लेखपाल राजस्व परिषद में चलबंदी विभाग के विलय का विरोध कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें...बहुत बड़ा खुलासा: ISI ने रची खतरनाक साजिश, हमले के लिए ड्रोन से भेजे हथियार

संघ दोषी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी, घटना में शामिल अधिवक्ताओं का लाइसेंस निरस्त करने, इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस देने, कन्नौज में लेखपालों के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी एफआईआर निरस्त करने, डीएम कन्नौज को तुरंत हटाने की मांग कर रहा है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story