×

Barabanki News: बाराबंकी में आया खुंखार तेंदुआ, दो किसानों पर हमला कर जख्मी किया, वन विभाग टीम कर रही कॉम्बिंग

Barabanki Me Tendua: वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पग चिन्हों के आधार पर जंगली जानवर की पहचान तेंदुए के रूप में की है और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 21 July 2023 4:22 AM GMT
Barabanki News: बाराबंकी में आया खुंखार तेंदुआ, दो किसानों पर हमला कर जख्मी किया, वन विभाग टीम कर रही कॉम्बिंग
X
Barabanki News (photo: social media )

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक बार फिर खुंखार तेंदुआ दिखा है। तेंदुए (Barabanki Me Tendua) ने दो ग्रामीणों पर जानवेला हमला भी किया है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर तेंदुए के हमलावर होने के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पग चिन्हों के आधार पर जंगली जानवर की पहचान तेंदुए के रूप में की है और उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया है।

पूरा मामला बाराबंकी जिले में मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अहिबनापुर गांव का है। जहां एक खुंखार तेंदुए ने दो किसानों पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह पास के ही एक खेत में घुस गया। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस और वन विभाग के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। वन विभाग की टीम ने खेतों में मिले पग चिह्नों की जांच करने बाद तेंदुए की कॉम्बिंग शुरू कर दी है। फिलहाल तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से दूर है।

गांव में पहले एक लड़के को तेंदुआ दिखा

आपको बता दें कि अहिबनापुर गांव में पहले एक लड़के को तेंदुआ दिखा। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में खेत में घास काट रहे 35 वर्षीय धनीराम पर तेंदुए ने हमला कर दिया। धनीराम ने बताया कि तेंदुए ने उनके ऊपर झपट्टा मारा। फिर जब उसने चीख-पुकार मचाई तो उसे सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तब तक तेंदुआ पास के खेत में घुस गया। इसके बाद कुछ ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ खेत में घुस गए। आहट मिलते ही तेंदुए ने गांव के ही 44 वर्षीय जगजीवन पर भी हमला बोल दिया। यह देख सभी भाग खड़े हुए। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों किसानों को उपचार के लिए सीएचसी सूरतगंज भेजा गया। जहां से धनीराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं बाराबंकी के डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि तेंदुआ की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पैर के निशान की जांच-पड़ताल की। उसके बाद जाल लगाकर कॉम्बिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव वालों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है। वन विभाग की पूरी कोशिश है कि तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाए।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story