लॉकडाउन में नए हुनर सीखने के साथ ही पुराने शौक पर हाथ आजमा रहे लोग

कोरोना महामारी और इसकी रोकथाम के लिए लागू लाकडाउन ने भले ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी हो लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी जिनका हुनर सामने आ रहा है।

Aditya Mishra
Published on: 30 April 2020 11:38 AM GMT
लॉकडाउन में नए हुनर सीखने के साथ ही पुराने शौक पर हाथ आजमा रहे लोग
X

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: कोरोना महामारी और इसकी रोकथाम के लिए लागू लाकडाउन ने भले ही लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी हो लेकिन इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी जिनका हुनर सामने आ रहा है।

फुर्सत के इन पलों में लोग अपने भूल चुके शौकों को फिर से आजमा रहे है। कही कोई महिला अपने पति और बच्चों के बाल काट रही है तो कही कई पुरूष रसोई में हाथ आजमा रहे है। कल तक जिन्हे घर की किसी चीज का पता नहीं होता था वह अतिव्यस्त कारोबारी या अधिकारी भी घर को संजाने-संवारने में लगे हुए है।

सीएम योगी ने बनाई हुनरमंदो को लिए योजना, सरकार करने जा रही ये काम

पति -और बच्चों के बाल काटने की होड़

दिन-रात पढ़ाई के बोझ तले दबी लड़कियां जो अपने हाथ से पानी का गिलास भी नहीं उठाती थी वह अब अपनी मां के साथ खाना बनाना सीख रही है। स्कूल-कालेज बंद होने के कारण अब इनके पास समय ही समय है।

ऐसे में रोटी गोल कैसे बनती है और सब्जी में कितना मसाला डालना है ऐसे गुर अपनी मां से सीख रही है। कई घरों में कुंकिंग क्लास जैसा माहौल हो गया है। इसी तरह कई ऐसी भी लड़कियां है जो सिलाई-कढ़ाई का काम सीख रही है और पुराने कपड़ों को धो कर पास-पड़ोस के लोगों के लिए फेस मास्क बना रही है।

कई युवतियां और महिलाएं जिन्होंने ब्यूटीशियन का कोर्स किया था लेकिन समय अभाव या जिम्मेदारियों के चलते इसका उपयोग नहीं कर पा रही थी। वह भी अब अपने पति और बच्चों के बाल काट और संवार रही है।

94 की उम्र में हैं इनका जलवा, इस शानदार हुनर से करती है लोगों के दिलों पर राज

महिलाओं को बराबर की टक्कर दे रहे पुरुष

केवल लड़कियां या महिलाएं ही नहीं इस लाकडाउन में भारतीय घरों के पुरूष भी अपना हुनर आजमा रहे है। आमतौर पर भारतीय घरों में महिलाओं के कार्यक्षेत्र समझे जाने वाले रसोईघर में अब पुरूष भी अपना जौहर दिखा रहे है।

भारतीय पुरूष न केवल खाना बना रहे है बल्कि बर्तन साफ करने से लेकर झांडू-पोछा तक लगा रहे है। कई पुरूष बागबानी में लगे है तो कई एक्सरसाइज करके अपना शरीर दुरूस्त करने में जुटे हुए है।

इसमें कर्मचारी से लेकर अधिकारी वर्ग के लोग तक शामिल है। पिछले दिनों यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री का इसी से संबंधित एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमे वह अपने बच्चों के बाल काटते दिखाई दे रहे थे।

हौसले और हुनर के जरिए दम दिखाते युवा

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story