×

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली राम बारात, साधु-संत और श्रद्धालु हुए शामिल

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली श्री राम जानकी विवाह बारात यात्रा का शिव बाबा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विहिप नेताओं की मौजूदगी में बारात में शामिल अयोध्या के साधु संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Aditya Mishra
Published on: 21 Nov 2019 12:05 PM GMT
अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली राम बारात, साधु-संत और श्रद्धालु हुए शामिल
X

अंबेडकरनगर: अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली श्री राम जानकी विवाह बारात यात्रा का शिव बाबा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। विहिप नेताओं की मौजूदगी में बारात में शामिल अयोध्या के साधु संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकली इस बारात में दो रथ हैं जिन पर राम, लक्ष्मण ,भरत ,शत्रुघ्न चारों भाइयों के विग्रह विराजमान है।

ये भी पढ़ें...अयोध्या फैसले पर पुनर्विचार अर्जी देगा मुस्लिम पक्ष, पक्षकारों की बैठक में हुआ फैसला

अयोध्या से बड़ी संख्या में साधु संत और राम भक्त भगवान राम की बारात लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर जनकपुर नेपाल के लिए निकले हैं । जिले की सीमा में प्रवेश करते ही उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिले की सीमा से पार कराया गया।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी अमरनाथ राय शिव बाबा में बारात के आने के दौरान मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी अकबरपुर अभिषेक पाठक भी यात्रा के दौरान साथ रहे। बारात 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी जहां एक दिसंबर को श्री राम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा।

जिसमें भारत एवं नेपाल की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। दो दिसम्बर को कुंवर कलेवा कार्यक्रम होगा। शिवबाबा से निकलने पर जिले में अन्य स्थानों पर भी बारात का स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें...साधु-संतों की खूनी रंजिश में कई बार लाल हो चुकी है अयोध्या

राम बारात में ये लोग हुए शामिल

शिवबाबा में दोपहर लगभग एक बजे पहुंची राम बारात में भगवान श्रीराम तथा साधु संतों का माल्यार्पण कर स्वागत करने वालों में विभाग संयोजक अयोध्या विभाग डॉ हिमांशु कुमार गुप्ता ,जिला अध्यक्ष विहिप प्रदीप पांडे, विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ( प्रांत सत्संग प्रमुख विहिप), जिला संरक्षक विहिप राम आशीष मिश्र, अमन अग्रहरि , नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता मनोज गुप्ता विधायक अनीता कमल, जिला प्रतिनिधि हरिओम त्रिपाठी, विवेक सिंह ,जालिम सिंह, सुनील मिश्रा, आलोक चैरसिया ,ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। स्वागत के बाद जलपान तथा भोजन करवाया गया।

इस अवसर पर बारात के इंतजार में बैठी गांव की महिलाओं ने चारों भाइयों राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का विवाह गीत से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें...झारखंड में बोले अमित शाह, अयोध्या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story