×

झारखंड में बोले अमित शाह, अयोध्या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर

झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। अमित शाह ने प्रदेश के लातेहार में चुनावी सभा को संबोधित किया।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Nov 2019 8:13 AM GMT
झारखंड में बोले अमित शाह, अयोध्या में बनेगा आसमान छूने वाला भव्य राम मंदिर
X

लातेहार: झारखंड विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इस कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपने चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। अमित शाह ने प्रदेश के लातेहार में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उनके साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि मैं झारखंड भाजपा को भी बधाई देना चाहता हूं कि इन्होंने चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को पसंद किया है। मैं लातेहार की क्रांतिकारी भूमि को प्रणाम करता हूं।

यह भी पढ़ें...विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा रक्षा मंत्रालय की कमेटी में हुईं शामिल

अमित शाह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए, मगर ये कांग्रेस पार्टी केस ही नहीं चलने देती थी। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला करके सर्वानुमत से ये निर्णय किया है कि अयोध्या में जहां श्रीराम का जन्म हुआ था, वहीं भव्य मंदिर बनें।

उन्होंने कहा कि इतने सालों से ये फैसला नहीं हो रहा था, हम भी चाहते थे कि संवैधानिक रूप से इस विवाद का रास्ता निकले और देखिये श्री राम की कृपा सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय कर दिया और उनके निर्णय से उसी स्थान पर भव्य राम मंदिर बनने का रास्ता खुल गया है।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र से बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे होंगे CM, कांग्रेस का होगा डिप्टी सीएम!

अमित शाह ने कहा कि आपका एक वोट ये तय करेगा कि अगले 5 साल में झारखंड में किसकी सरकार बनेगी। आप ये मत सोचना कि आप विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री चुनने जा रहे हैं, मेरा आप सबसे कहना हैं कि आपका एक वोट झारखंड के विकास के लिए है, झारखंड को आगे बढ़ाने वाला है।

उन्होंने कहा कि सन् 1857 की क्रांति में अंग्रजों के खिलाफ जब पूरा देश लड़ रहा था तब सबसे बड़ी लड़ाई पलामू के लोगों ने लड़ी थी, यहां की जन-जातियों ने खुलकर हिस्सा लिया और क्रांति की मशाल को जलाए रखा।

यह भी पढ़ें...इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने लोकसभा से वाॅकआउट किया

अमित शाह ने कहा कि गत चुनाव में मैंने कहा था कि एक बार आप पूर्ण बहुमत दे दीजिये, हम झारखंड को विकास के रस्ते पर ले जाएंगे। मुझे आनंद है कि आज 5 साल बाद जब यहां आया हूं तो हमारे रघुबर दास जी ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी ने हर पल, हर दिन झारखंड के विकास के लिए दिल्ली में बैठकर चिंता की है। जिसकी वजह से आज झारखंड में विकास हुआ है। हमने 35 लाख लोगों के घर में गैस का सिलेंडर पहुंचाने का काम किया, 5 लाख से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया और पूरे झारखंड के हर घर में शौचालय और पीने का पानी पहुंच जाये, इस प्रकार की व्यवस्था भी भाजपा की सरकार कर रही है।

अमित शाह के भाषण की मुख्य बातें...

-गत चुनाव में मैंने कहा था कि एक बार आप पूर्ण बहुमत दे दीजिये, हम झारखंड को विकास के रस्ते पर ले जाएंगे। मुझे आनंद है कि आज 5 साल बाद जब यहां आया हूं तो हमारे रघुबर दास जी ने झारखंड को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम किया।

यह भी पढ़ें...होमगार्ड घोटाले में एक और गिरफ्तारी, कमांडेंट कृपा शंकर पांडे गिरफ्तार

-कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों और पिछड़ों की बात करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि 70 साल तक आपने शासन किया, गरीब के घर में गैस, बिजली, स्वास्थ्य कार्ड, शौचालय क्यूं नहीं पहुंचा? इनके पास कोई बात का जवाब नहीं है।

-झारखंड राज्य आदिवासी संवर्धन सोसाइटी के तहत महिला किसान शक्ति के रूप में लेमन ग्रास और तुलसी को उपजा कर महिलाओं की आय में वृद्धि करने का काम किया। सिर्फ मनिका विधानसभा में 300 करोड़ रूपये की लागत से 554 किमी का रास्ता बना है।

-सोनिया-मनमोहन सरकार ने 13वें वित्त आयोग में झारखंड के विकास के लिए 55,253 करोड़ रुपये दिए थे। मोदी सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 3,08487 करोड़ रुपये देने का काम किया है।

यह भी पढ़ें...एक बार फिर से धुंध में NCR व दिल्ली, इतना बढ़ गया आज एक्यूआई लेबल

-कश्मीर समस्या को कांग्रेस पार्टी अपने वोट बैंक के लालच में 70 साल से लटकाए हुई थी। मोदी जी ने भारत माता के मुकुटमणि पर लगे 370 के कलंक को हटाकर आज कश्मीर के विकास के रास्ते को खोल दिया है।

-फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद पहले ही सत्र के अंदर कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का काम नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने किया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story