×

विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा रक्षा मंत्रालय की कमेटी में हुईं शामिल

भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। 21 सदस्यों की इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।

Shreya
Published on: 21 Nov 2019 7:49 AM GMT
विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा रक्षा मंत्रालय की कमेटी में हुईं शामिल
X
विवादित सांसद साध्वी प्रज्ञा रक्षा मंत्रालय की कमेटी में हुईं शामिल

नई दिल्ली: भोपाल से बीजेपी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। 21 सदस्यों की इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में इस बार भोपाल से बड़ी जीत दर्ज की थी। बता दें कि, मौजूदा समय में पज्ञा सिंह ठाकुर पर गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) एक्ट के तहत कई मामलों पर मुकदमा चल रहा है।

यह भी पढ़ें: गजब की नौकरी है जनाब! गांजा सूंघने का करें काम, मिलेगा लाखों का पैकेज व आराम

इन वजहों से रही विवादों में

बॉम्बे हाई कोर्ट में मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को खराब स्वास्थ्य के चलते अप्रैल 2017 में जमानत दी गई थी। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। चुनाव जीतने के बाद लोकसभा में शपथ ग्रहण करते वक्त उन्होंने अपना पूरा नाम प्रज्ञा सिंह ठाकुर पूर्णचेतनानंद अवधेशानंद गिरी बोला था। उसके बाद उन्होंने शपथ ग्रहण के बाद भारत माता की जय भी कहा था। इस दौरान उन्होंने संस्कृत में शपथ ग्रहण की थी।

इसके अलावा भोपाल से बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने बीजेपी नेताओ के निधन पर भी अजीबोगरीब बयान दिया था। साथ ही उन्होंने ये आशंका भी जताई थी कि विपक्ष बीजेपी नेताओं पर मारक शक्ति का इस्तेमाल कर रहा है। बता दें कि, पिछले कुछ समय में बीजेपी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की बीमारी के चलते असामयिक निधन हुआ है।

यह भी पढ़ें: यूपी बीजेपी के संगठन चुनाव हुए संपन्न

नाथूराम गोडसे को बताया था देशभक्त

इससे पहले साध्वी चर्चा में तब बनीं जब उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले नाथूराम गोडसे (गांधीजी के हत्यारे) को देशभक्त बताया था। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस बयान पर पीएम मोदी ने कहा था कि, वो उन्हें कभी मन से माफ नहीं कर पाएंगे। इसके बाद साध्वी अनुशासन समिति को भेजा गया था, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ। वहीं इस साल अक्टूबर में साध्वी ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बोला था।

यह भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने लोकसभा से वाॅकआउट किया

कांग्रेस ने कहा दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं बता दें कि, साध्वी के समिति में शामिल होने को कांग्रेस पार्टी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि, बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी ने कहा था कि, उन पर (साध्वी) कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

गोडसे के भक्त के लिए अच्छे दिन आ गए

वहीं कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, कुछ महीने पहले पीएम ने कहा था कि "वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उनकी टिप्पणी के लिए कभी माफ नहीं कर सकते, लेकिन आज उन्हें डिफेंस कमेटी में शामिल किया गया। यह स्पष्ट है कि- यह नाथूराम गोडसे के भक्त के लिए अच्छे दिन हैं।



यह भी पढ़ें: आतंकियों की ऐसी हरतक! कश्मीर निशाने पर, सेना हुई अलर्ट

Shreya

Shreya

Next Story