×

यूपी बीजेपी के संगठन चुनाव हुए संपन्न

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सांगठनिक 97 जिलों में 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न हुए।

Roshni Khan
Published on: 21 Nov 2019 7:08 AM GMT
यूपी बीजेपी के संगठन चुनाव हुए संपन्न
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के तहत सांगठनिक 97 जिलों में 20 नवंबर को जिलाध्यक्ष व प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के चुनाव सम्पन्न हुए। बूथ अध्यक्ष, बूथ समितियों तथा मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधियों के चुनाव के बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी आज पूर्ण हुई। प्रदेश में 2346 पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया व प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के लिए 1073 नामांकन हुए। प्रदेश में जिलाध्यक्ष के लिए सबसे अधिक 61 नामांकन सहारनपुर जिले में हुए तथा सबसे कम 2 नामांकन बरेली जिले में हुए। आगामी दिनों में प्रदेश मुख्यालय से जिलाध्यक्षों व प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के नाम घोषित किए जायेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के साथ प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टण्डन तथा प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी त्रयम्बक त्रिपाठी व वाईपी सिंह ने दिन भर जिलाध्यक्षों के चुनाव पर बारीकी से नजर रखी।

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव: BJP ने जारी किया स्टार प्रचारकों की लिस्ट, यहां देखें

ये भी देखें:इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने लोकसभा से वाॅकआउट किया

त्रयम्बक त्रिपाठी व वाईपी सिंह ने यह जानकारी

पार्टी के प्रदेश सह चुनाव अधिकारी त्रयम्बक त्रिपाठी व वाईपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा देश का एक मात्र ऐसा संगठन है जिसमें आतंरिक लोकतंत्र है। भाजपा में नीयत समय पर सदस्यता होती है, और उसके बाद सक्रिय सदस्यता की प्रक्रिया प्रारम्भ होती है और इसके साथ ही नीयत समय पर ही संगठन के चुनाव होते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बूथ दर बूथ चुनाव के द्वारा बूथ समितियों का गठन करके पार्टी ने अभेद्य बूथ संरचना तैयार की है और इसके साथ ही संगठनात्मक मण्डलों में भी चुनाव संपन्न कराकर मण्डल अध्यक्षों तथा जिला प्रतिनिधियों का चयन हुआ है।

ये भी देखें:विश्व एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह: Integral University के स्टूडेंट्स ने निकाली जागरूकता रैली

उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनावों के अगले चरण में आज प्रदेश में 97 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों व प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण हुई। जिलाध्यक्ष के लिए पश्चिम क्षेत्र में 360, ब्रज क्षेत्र में 348, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 508, अवध क्षेत्र में 336, काशी क्षेत्र में 483 व गोरखपुर क्षेत्र में 311 नामांकन हुए तथा प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के लिए पश्चिम क्षेत्र में 114, ब्रज क्षेत्र में 144, कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 201, अवध क्षेत्र में 230, काशी क्षेत्र में 193 व गोरखपुर क्षेत्र में 191 लोगों ने नामांकन किया। इस पारदर्शी सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया में 31 हजार 563 चुनाव अधिकारी व सह चुनाव अधिकारियों ने अथक परिश्रम कर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया। जहां बूथ समितियों के चुनाव के लिए 27 हजार 531 सेक्टर चुनाव अधिकारियों के रूप में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story