×

महाराष्ट्र से बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे होंगे CM, कांग्रेस का होगा डिप्टी सीएम!

कांग्रेस की नीतियां तय करने वाली और उससे संबंधित फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए गुरुवार को मंजूरी दे दी। इस पर शुक्रवार तक अंतिम फैसला होने की संभावना है।

Dharmendra kumar
Published on: 21 Nov 2019 7:35 AM GMT
महाराष्ट्र से बड़ी खबर: उद्धव ठाकरे होंगे CM, कांग्रेस का होगा डिप्टी सीएम!
X

नई दिल्ली: कांग्रेस की नीतियां तय करने वाली और उससे संबंधित फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने के लिए गुरुवार को मंजूरी दे दी। इस पर शुक्रवार तक अंतिम फैसला होने की संभावना है।

गुरुवार रात को शरद पवार के घर पर कांग्रेस और एनसीपी नेताओं की फिर बैठक होनी है। इसके बाद शुक्रवार को मुंबई में शिवसेना के साथ कांग्रेस और एनसीपी की मीटिंग होनी है।

यह भी पढ़ें...होमगार्ड घोटाले में एक और गिरफ्तारी, कमांडेंट कृपा शंकर पांडे गिरफ्तार

दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर गुरुवार सुबह हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि इस बैठक में कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बारे में जानकारी दी गई है और शुक्रवार तक कोई फैसला होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, 'हमने सीडब्लूसी सदस्यों को महाराष्ट्र की ताजा राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। आज भी कांग्रेस और एनसीपी के बीच बातचीत होगी। मैं समझता हूं कि कल मुंबई में संभवतः हम किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें...इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में संग्राम, कांग्रेस ने लोकसभा से वाॅकआउट किया

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीडब्ल्यूसी में शिवसेना के साथ सरकार गठन के लिए आगे बढ़ने को लेकर आम सहमति बन गई है।

इस बैठक में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के बारे में बताया गया है जिसको सोनिया गांधी की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। वहीं खबर ये भी है कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री पूरे 5 साल के लिए होगा जबकि एनसीपी और कांग्रेस को उप मुख्यमंत्री पद मिलेगा।

यह भी पढ़ें...महाराष्ट्र में सरकार बनने का रास्ता साफ! जल्द होगा बड़ा ऐलान

बैठक में यह भी तय हुआ है कि कांग्रेस अपनी विचारधारा से कोई समझौता नहीं करेगी। इतना ही नहीं विवादित मुद्दों को न शिवसेना उठाएगी और न ही कांग्रेस-एनसीपी। कॉमन मिनिनम प्रोग्राम का ढांचा तैयार हो गया है। इस पर सोनिया गांधी की मुहर लग गई है। हालांकि कांग्रेस का उपमुख्यमंत्री का फैसला सोनिया गांधी पर छोड़ा गया है।

तो वहीं कांग्रेस के कई नेता इस गठबंधन के खिलाफ हैं। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा है कि गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल 5 साल पूरा नहीं कर पाएगी।

यह भी पढ़ें...सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को दी ये बड़ी राहत, मिली इतने साल की मोहलत

संजय निरुपम ने ट्वीट कर लिखा है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस गलती कर रही है। उन्होंने लिखा कि वर्षों पहले उत्तर प्रदेश में बसपा के साथ गठबंधन कर कांग्रेस ने गलती की थी, तब ऐसी पिटी की आजतक नहीं उठ पाई। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस वही गलती कर रही है, शिवसेना की सरकार में तीसरे नंबर की पार्टी बनना कांग्रेस को दफन करने जैसा है। बेहतर होगा कि कांग्रेस अध्यक्ष दबाव में ना आएं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story