×

श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी से हिमाचल प्रदेश में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा

श्रीराम जन्मभूमि के पवित्र रज (माटी) से सुंदर नगर मंडी हिमाचल प्रदेश में सुकांत सर्व देवता कमेटी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाया जायेगा।

Ashiki
Published on: 1 Feb 2021 3:53 PM GMT
श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी से हिमाचल प्रदेश में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा
X
श्रीराम जन्मभूमि की मिट्टी से हिमाचल प्रदेश में बनेगी भगवान राम की प्रतिमा

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि के पवित्र रज (माटी) से सुंदर नगर मंडी हिमाचल प्रदेश में सुकांत सर्व देवता कमेटी और स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री राम की भव्य प्रतिमा का निर्माण करवाया जायेगा। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर जहां एक ओर भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण के लिए लगातार चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं देश के विभिन्न प्रांतों में श्री राम भक्तों में अयोध्या दर्शन और यहां रामलला की जन्मभूमि के पवित्र रज को माथे पर लगाने की भी आश जगी है।

श्री राम जन्मभूमि की पवित्र से बनेगी मूर्ति

हिमाचल प्रदेश के मंडी जनपद स्थित सुंदर नगर में स्थानीय श्रीराम भक्तों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के भव्य मूर्ती का निर्माण कराकर भक्तों के दर्शनार्थ स्थापित किया जा रहा है। मूर्ती में अयोध्या से श्री राम जन्मभूमि की पवित्र रज प्रयोग में लाई जाएगी। आज हिमाचल प्रदेश में निर्माण होने जा रही प्रतिमा हेतु आज श्रीराम जन्मभूमि के पुजारी संतोष जी महाराज ने विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि का पवित्र रज वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ समर्पित किया।

ये भी पढ़ें: कन्नौज: लोकभवन के सामने आत्मदाह मामला, युवक ने इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पवित्र रज प्राप्त करने के उपरांत शरद शर्मा ने कहा ''श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधार। वरनऊ रघुबर बिमल जसु जो दायक फलुचार''। भगवान श्री राम की जन्मभूमि क्रीड़ा भूमि और लीला भूमि से जा रही या पवित्र रज हिमाचल प्रदेश मंडी स्थित सुंदर धाम को भी पवित्र और अलौकिक बनाएगी भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को आत्मसात करने वाले भक्तों को श्रीराम जी के भव्य मूर्ति का दर्शन जहां प्राप्त होगा वहीं उस मूर्ती में अयोध्या की धरती से इस पवित्र रज का प्रयोग सुंदरनगर को भी अयोध्या मय करेगी।

करोड़ो भक्तों के संकल्प की सिद्धि

उन्होंने कहा अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण देश के करोड़ो भक्तों के संकल्प की सिद्धि है। जिन भक्तों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर अपनी आहुति तक दे दी। उनके पवित्र स्वप्न का साकार स्वरूप है। आज देश का हर देश राम-राज्य की ओर बढ़ रहा ऐसे मे हम सभी सहयोगी बन सकते हैं। भगवान राम जन जन के हैं और उनके पद कमलों से पवित्र हुई यह रज भगवान भोलेनाथ और माता जगजननी के प्रिय भक्तों को आत्मीय सुख प्रदान करेगी।

उधर विश्व हिंदू परिषद ने आज से शुरू किया डोर टू डोर समर्पण निधि अभियान। फैजाबाद शहर के रिकाबगंज से शुरू हुआ राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने की शुरुआत। अयोध्या व आसपास के जिलों में आज 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान। महासचिव चंपत राय का बयान। कार्यकर्ता घर-घर दुकान दुकान जाएंगे समर्पण निधि प्राप्त करने के लिए।

ये भी पढ़ें: विधायक अर्चना पांडे ने बैठक में सुनी जनसमस्याएं, पढ़ें कन्नौज की बड़ी खबरें

इसी समर्पण निधि से बनेगा राम मंदिर। 15 जनवरी से राम मंदिर के नीव की खुदाई शुरू हो चुकी है। जिस जगह पर बनना है मंदिर वहां बड़ी-बड़ी मशीनें कर रही काम। इसलिए व्यक्ति अपने पुरुषार्थ की कमाई से राम मंदिर निर्माण में करे सहयोग। मकर संक्रांति से शुरू हो चुका है समर्पण निधि प्राप्त करने का अभियान। 27 फरवरी तक चलेगा यह अभियान। 10 से 100 व 1000 का बनाया गया है कूपन। इससे अधिक राशि पर मिलेगी रसीद-। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा,अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा नेता अभय सिंह व महिला मोर्चा की नेत्री व कार्यकत्री भी रही मौजूद।

रिपोर्ट: नाथ बख्श सिंह

Ashiki

Ashiki

Next Story