×

फिरोजाबाद में लव जिहाद का मामला, लड़की बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस

लव जिहाद को लेकर यूपी में नया कानून बनने के बाद से बरेली जिले में पहला केस दर्ज हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लव जिहाद के आरोप में बरेली के थाना देवरनिया में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में केस दर्ज किया गया था।

Aditya Mishra
Published on: 8 Jan 2021 1:46 PM GMT
फिरोजाबाद में लव जिहाद का मामला, लड़की बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस
X
पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को भरोसा दिलाया है कि इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां एक मुस्लिम लडका 22 दिसम्बर को हिंदू लड़की को लेकर फरार हो गया था।

लड़की के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने छानबीन शुरू की और बाद में 4 जनवरी को लड़की को बरामद कर लिया। लेकिन आरोपी युवक की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है और न ही लड़की को परिवार वालों को सौंपा गया।

इस बात से लड़की के घरवाले बेहद नाराज हैं। वे अपने साथ आज सैकड़ों लोगों को लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस से लड़की को सौंपने को कहा।

Firojabad फिरोजाबाद में लव जिहाद का मामला, लड़की बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस(फोटो: सोशल मीडिया)

बलिया: ससुराल में महिला के साथ छेड़छाड़, पति से की शिकायत तो दिया तलाक

भीड़ को शांत कराने में पुलिस के छूटे पसीने

मामले को बिगड़ते देख पुलिस ने लड़की के परिवार के लोगों को काफी देर तक समझाया। उसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मामले में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। पुलिस से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद लड़की के परिवार वाले थाने से वापस लौट गए।

Love Jihad फिरोजाबाद में लव जिहाद का मामला, लड़की बरामद, आरोपी की तलाश में पुलिस(फोटो: सोशल मीडिया)

Muzaffarnagar: शराब तस्करों पर शिकंजा, पुलिस ने मौके से बरामद की ये चीजें

नए कानून के तहत बरेली में दर्ज हुआ था पहला केस

लव जिहाद को लेकर यूपी में नया कानून बनने के बाद से बरेली जिले में पहला केस दर्ज हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लव जिहाद के आरोप में बरेली के थाना देवरनिया में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में केस दर्ज किया गया था।

आरोपी पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया था। आरोपी का नाम उबैस है। उस पर आरोप है कि उसने लड़की को बहला फुसला कर उसका धर्म परिवर्तन कराया है।

Meerut News: कांग्रेस के धीरज गुजर्र ने योगी सरकार पर किया हमला, उठाए सवाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

रिपोर्ट: बृजेश सिंह राठौर फ़िरोज़ाबाद

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story