×

BJP का अभियान: सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की तैयारी, स्वतंत्रदेव सिंह ने किया संवाद

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आप योजनाबद्ध रूप से अपनी विधानसभा में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें। जिसमे जनता की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़े।

Newstrack
Published on: 27 July 2020 11:52 AM GMT
BJP का अभियान: सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की तैयारी, स्वतंत्रदेव सिंह ने किया संवाद
X

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्षों से कहा कि इस समय बूथ समितियों के सत्यापन का बड़ा काम किया जा रहा है। मजबूत व प्रमाणित बूथ संरचना चुनावी विजय का आधार तो होती ही है, साथ ही पार्टी की विचारधारा, कार्यक्रम व अभियानों के साथ भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं तथा निर्णयों को जनसामान्य तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी होती है।

हरा भरा उत्तर प्रदेश के संकल्प को करें पूरा- स्वतंत्रदेव सिंह

इसलिए आप पर बूथ समितियों के सत्यापन का गुरुतर दायित्व है। बूथ समितियों के सत्यापन को लेकर क्षेत्र का मंडल प्रभारियों से तथा जिलाध्यक्ष का सेक्टर प्रभारियों से नियमित संवाद होना चाहिए। स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्षों को नियमित अंतराल पर मंडल व सेक्टर की बैठकों से सतत संवाद का मंत्र दिया तो वहीं विधायकों से आगामी दिनों में वृक्षारोपण, डिजिटल डायरी तथा कार्य वर्गीकरण के आधार पर संवाद सहित सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग पर भी चर्चा की।

ये भी पढ़ें- राम जन्मभूमि मंदिर भूमिपूजनः मुहूर्त विवाद नाहक, राम नाम से कट जाते हैं संकट

ये भी पढ़ें- सुशांत केस में महेश भट्ट: पुलिस ले गई थाने, 2 घंटे तक चली पूछताछ

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायकों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि आप सभी के ऊपर वृक्षारोपण अभियान से जुड़कर प्रदेश भाजपा सरकार के हरा भरा उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा करने की बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए आप जहां भी जाएं वहां वृक्षारोपण करें। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही आप अपने निर्वाचन क्षेत्र में 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्रों के घर जाकर उनका सम्मान करके इस अभियान को गति दें।

आत्मनिर्भर भारत में सभी सहभागिता करें सुनिश्चित- स्वतंत्रदेव सिंह

ये भी पढ़ें- मोदी के क्षेत्र में सस्ते और टिकाऊ मास्क, ब्रांडेड मास्क को दे रहे टक्कर

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा आप योजनाबद्ध रूप से अपनी विधानसभा में एक ऐसी व्यवस्था तैयार करें। जिसमे जनता की भागीदारी अधिक से अधिक बढ़े। क्षेत्रवासी एकजुट होकर कुछ रचनात्मक कार्य करें, जिससे एक बड़ा सन्देश देने का काम हो और आपकी विधानसभा एक आदर्श विधानसभा बने। स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अलग-अलग बैठकों के माध्यम से पार्टी के जिलाध्यक्षों व विधायकों से संवाद किया।

ये भी पढ़ें- चीन का चमत्कारी विमान: समुद्र और जमीन दोनों में दौड़ेगा, सभी देशों की हालत खराब

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आयोजित इन बैठकों में आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों पर चर्चा हुई तो साथ ही विगत कार्यों की समीक्षा भी की गई। प्रदेश नेतृत्व ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यों का वर्गीकरण करते हुए शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी, श्रमिक, किसान, रेहड़ी पटरी दुकानदार, एमएसएमई, ट्रांसपोर्ट आदि 35 वर्गों से जुङे लोगों से संवाद किया है। आप अपने क्षेत्रों में भी इन वर्गों के साथ संवाद करें तथा आत्मनिर्भर भारत में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story