×

BJP ने की बड़ी तैयारी, विधानसभा क्षेत्रों में करने जा रही ये काम

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की बूथ समितियां हवा-हवाई विपक्ष को जबाव देने के लिए तैयार हैं।

Newstrack
Published on: 27 Aug 2020 5:09 PM GMT
BJP ने की बड़ी तैयारी, विधानसभा क्षेत्रों में करने जा रही ये काम
X

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर महानगर व प्रयागराज महानगर तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कुशीनगर जिला ईकाईयों के साथ वर्चुअल संवाद किया। तकनीकी कारणों से जिन जिलों में संवाद नहीं हो सका है। उन जिलों में कल 28 अगस्त को वर्चुअल संवाद होगा। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि आगामी समय में सेक्टर प्रभारियों व सेक्टर संयोजकों का प्रशिक्षण विधानसभावार होगा।

भाजपा की बूथ समितियां हवा-हवाई विपक्ष को जबाव को तैयार- स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा की बूथ समितियां हवा-हवाई विपक्ष को जबाव देने के लिए तैयार हैं। प्रदेश में भाजपा के बूथ कार्यकर्ता विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम व अफवाहों के मकड़जाल का खात्मा करेगें तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा अदम्य राजनैतिक साहस के साथ लिए ऐतिहासिक निर्णयों को हर बूथ तक पहुंचाने का काम करेगें।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में पुलवामा हमले के साजिशकर्ता, भारत ने कही ये बड़ी बात

Swatantradev Singh Swatantradev Singh

उन्होंने कहा कि भाजपा की अभेद्य बूथ संरचना 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी की ऐतिहासिक विजय का आधार बनेगी। आज पार्टी की जिला ईकाईयों के साथ डिजिटल प्लेटफार्म पर आयोजित बैठकों में बूथ समिति सत्यापन, सेक्टर संयोजक-सेक्टर प्रभारी प्रशिक्षण वर्ग तथा सेवा कार्य ई-बुक सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल प्रभारियों से चर्चा हुई।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन मान कर किया कोरोना काल में काम

Swatantradev Singh Swatantradev Singh

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के समय पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सेवा को ही संगठन मानकर कार्य किया और राजनीति की नई दिशा तय करते हुए आज राजनीति को सेवा का माध्यम बना दिया। विपक्ष जहां ट्वीटर तक ही सीमित होकर हवा-हवाई बयानबाजी कर रहा है।

ये भी पढ़ें- JEE-NEET का विरोध और तेज: शिक्षा मंत्री पर भड़के स्टूडेंट्स, दे डाली ये चुनौती

वहीं भाजपा के कार्यकर्ता अपनी चिन्ता किए बगैर सेवा कार्यों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति भी दे रहे हैं। यह कार्य भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा ही संभव है। पार्टी का प्रदेश में बूथ सत्यापन तथा सेवा कार्य ई-बुक बनाने का कार्य पूर्ण होने वाला है।

बूथ समिति संगठन की सबसे मजबूत ईकाई- सुनील बंसल

Sunil Bansal Sunil Bansal

आगामी समय में कार्यशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षण होगा। शासन-प्रशासन के नियमों के साथ सोशल डिस्टेसिंग, मास्क तथा सेनिटाइजर का उपयोग व संगठनात्मक कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व योगी जी के नेतृत्व की राज्य भाजपा सरकार के निर्णयों एवं योजनाओं को जन सामान्य तक विभिन्न माध्यमों से पहुंचाने का कार्य भी करना है।

ये भी पढ़ें- भारतीय विश्वविद्यालय संघ के सदस्य बने एकेटीयू कुलपति प्रोफ़ेसर विनय पाठक

प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कुशीनगर जिले के प्रत्येक मण्डल में बूथ समिति सत्यापन की भौतिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सर्वस्पर्शी बूथ समितियों का सत्यापन का कार्य 30 अगस्त तक पूर्ण करना है। अधिकांश कार्य संतोषजनक रूप से पूर्ण हो भी चुका है। बूथ समिति संगठन की सबसे मजबूत ईकाई है।

Newstrack

Newstrack

Next Story