×

CM योगी का मंत्र: कार्यकर्ता जनसंपर्क पर करें फोकस, ये ही जीत का मंत्र

योगी ने कहा विधानसभा के उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है।

Newstrack
Published on: 6 Oct 2020 11:40 AM GMT
CM योगी का मंत्र: कार्यकर्ता जनसंपर्क पर करें फोकस, ये ही जीत का मंत्र
X
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विपक्ष विजनलेस है। उसकेेेे पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। लिहाजा वह सिर्फ प्रोपगंडा फैला रहा है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विपक्ष विजनलेस है। उसके पास गिनाने को कुछ भी नहीं है। लिहाजा वह सिर्फ प्रोपगंडा फैला रहा है। इसके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। हालिया घटनाएं इसका सबूत हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ विपक्ष की पोल भी खोलें।

योगी ने कहा बूथ गठन और जनसंपर्क ही जीत की कुंजी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कानपुर देहात की घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित के मंडल, सेक्टर और बूथ के पदाधिकारियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के इस उपचुनाव में बूथ के गठन और उसके बाद मतदाताओं से गहन जनसंपर्क पर पूरा फोकस करें। कोरोना के कारण बदले परिदृश्य में यही जीत की कुंजी है।

ये भी पढ़ें- ट्रम्प की कोरोना से जंग: प्रेसिडेंट ने लिया इन दवाओं का सहारा, जीतकर लौटे वापस

CM Yogi Adityanath योगी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की पोल खोलें

संपर्क के दौरान कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए लोगों को बताएं कि अब नौकरियां क्षेत्र या जाति के आधार पर नहीं, मेरिट के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ मिलती हैं। इसी आधार पर साढ़े तीन साल में तीन लाख युवाओं को नौकरियां मिलीं हैं। जल्दी ही इतने ही युवाओं को और मिलेगी। अब सत्ता के संरक्षण में अपराधी और माफिया पनपते नहीं, बल्कि पनाह मांगते हैं। जंगलराज के नाते अब उद्यमी यहां से अपना कारोबार समेटते नहीं बल्कि लगाने को लालायित हैं और लगा भी रहे हैं। अब बिजली सिर्फ कुछ वीआईपी जिलों को नहीं, सबको तय समय तक मिलती है।

नरेंद्र मोदी के पीएम बनते ही देश को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ढेरों काम हुए- योगी

CM Yogi Adityanath योगी ने कहा भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष की पोल खोलें

योगी ने कहा जबसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तबसे देश को श्रेष्ठ, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए ढेरों काम हुए हैं। यहां तक कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट के दौरान भी उनके मार्गदर्शन में असाधारण काम हुए हैं। दूसरे प्रदेशों में रहने वाले 40 लाख से अधिक श्रमिकों और कोटा एवं राजस्थान में रहने वाले हजारों छात्रों की सकुशल और ससम्मान वापसी हुई। हर आने वाले श्रमिकों के अलावा लाखों की संख्या में जरूरतमंदों को भरण-पोषण भत्ता और राशन दिया गया। हमारी प्रतिबद्धता यूपी की 24 करोड़ जनता है। हमारे युवा और उनका कौशल हमारी पूंजी है।

ये भी पढ़ें- दिग्गज एक्टर की मौत: फूट-फूट कर रोए अजय देवगन, बॉलीवुड में छाया मातम

ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान के जरिए प्रशिक्षण देकर लाखों युवाओं को स्वरोजगार दिया गया। विकास का यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की केंद्र है। गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए कानपुर में बहुत कुछ किया गया और किया जाएगा। करीब 100 साल बाद सीसामऊ में अब एक बूंद भी गंदा पानी नहीं गिरता है। प्रदेश सरकार मे मंत्री रही कमलरानी वरुण के असामयिक निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे लोकप्रिय, जुझारू और विचारधारा के प्रति समिर्पत जनप्रतिनिधि थीं। पार्षद से शुरू होकर देश की सबसे बड़ी पंचायत तक पहुंचाना इसका सबूत है। उनके परिवार और परिजनों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है।

विपक्ष झूंठ फैला कर अराजकता का बना रहा माहोल- स्वतंत्रदेव सिंह

Swatantradev Singh स्वतंत्रदेव सिंह (फाइल फोटो)

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि जिनका विकास से कभी कोई सरोकार नहीं रहा है उनके पेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अगुआई में होने वाले चैतरफा विकास से मरोड़ होना स्वाभाविक है। उनकी कतई फिक्र न करें। उनकी साजिशों को बनेकाब करते हुए आप सदा राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करें। आप उस पार्टी के सदस्य हैं जिसमें श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेता हुए हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उनकी ही परंपरा को संकल्प भाव से आगे बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बिजली कर्मियों की हड़ताल: पूरे प्रदेश में हड़कंप, बंद हो गया सब कुछ

इनके आदर्शों पर चलकर इनके सपनों को साकार करना आपका भी फर्ज है। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सपा और बसपा जैसे दलों का आधार खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जनता के हित में किए जा रहे कार्यों से भाजपा की लोकप्रियता का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सीएम रावत ने कुम्भ मेला 2021 की समीक्षा की, स्वच्छता को लेकर दिये निर्देश

ऐसे में यह दल येन-केन प्रकारेण जनता के बीच झूठ व भ्रम फैलाकर उत्तर प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहते हैं। लेकिन जनता इन दलों के सच को जानती है कि किस तरीके से सत्ता में रहते हुए इन्होंने जन धन की लूट की, अपराधियों माफियाओं को संरक्षण दिया। जमीनी हकीकत से कोसों दूर, बंद कमरे में बैठकर भाजपा सरकार के खिलाफ साजिश का षड्यंत्र रच कर जनता में झूठ का भ्रम फैलाने की कोशिश में लगे इन दलों को यह भी नहीं पता है कि मोदी योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारो ने घर-घर गांव-गांव गली-गली तक विकास की योजनाओं को पहुंचाया है।

Newstrack

Newstrack

Next Story