×

कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, इन घोटालें की न्यायिक जांच की करी मांग

भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घोटालों में उजागर हुए है। इसमे भाजपा सरकार बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है।

Rahul Joy
Published on: 22 Jun 2020 11:35 AM GMT
कांग्रेस ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन, इन घोटालें की न्यायिक जांच की करी मांग
X
congress

लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती तथा पशुपालन विभाग में हुए घोटाले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराये जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर को सौंपा। ज्ञापन में घोटालों में लिप्त विभागों के मंत्रियों को बर्खास्त करने तथा उनके प्रतिनिधियों को गिरफ्तार की मांग करते हुए कहा गया है कि पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच करायी जाए।

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में सोमवार को गए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डा. शहजाद आलम, सुशील तिवारी तथा इस्लाम समेत कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

इमोशनल हुए रतन टाटा: शेयर किया पोस्ट, कहा सभी नीचा दिखाने में लगे हैं

घोटालों की न्यायिक जांच करायी जाए

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में व्यापक धांधली हुई है और चयन प्रक्रिया में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी हुई यह संविधान प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है इसे सुरक्षित रखने की गारंटी होनी चाहिए तथा प्रदेश में हुए अन्य घोटालों जैसे कि पीडीएस, जूता-मोजा घोटाला, डीएचएलएफ आदि घोटालों की भी न्यायिक जांच करायी जाए।

राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले दिनों यूपी में लगातार घोटालों की खबरें आ रही है। युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी के बावजूद शिक्षक भर्ती के 69 हजार पद घोटालों की भेंट चढ़ गए है। यूपी भाजपा सरकार की नाक के नीचे कई सारी भर्तियां लटकी हुई है। लाखों युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षा देते है और नौकरी लगने का इंतजार करते हैं। लेकिन सरकार की भ्रष्ट व्यवस्था के चलते ज्यादातर भर्तिया कोर्ट में लटक जाती है या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है।

पीएसी कैम्पों में भी दो गज की दूरी के नियम का पालन हो: सीएम योगी

भाजपा सरकार नेताओं और अधिकारियों को बचा रही

हाल ही में 69000 शिक्षक भर्तीं और पशुपालन विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ। भ्रष्टाचार में कई सारे भाजपा नेताओं का नाम सामने आया है। मंत्रियों के प्रतिनिधियों के नाम घोटालों में उजागर हुए है। इसमे भाजपा सरकार बड़े नेताओं और अधिकारियों को बचा रही है। यही लोग बार-बार भर्तियों में घोटालों को अंजाम देते हैं। इसी तरह यूपी की अन्य तमाम भर्तियों को सरकार ने लटका रखा है।

रिपोर्टर- मनीष श्रीवास्तव, लखनऊ

दरोगा से परेशान दलित युवक, एसपी ऑफिस के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

Rahul Joy

Rahul Joy

Next Story