×

सास को भून दिया गोलियों से, खुद के साथ किया ऐसा कि जानकार हो जायेंगे हैरान   

अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था। प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

SK Gautam
Published on: 5 April 2023 5:12 PM GMT (Updated on: 5 April 2023 5:21 PM GMT)
सास को भून दिया गोलियों से, खुद के साथ किया ऐसा कि जानकार हो जायेंगे हैरान   
X

लखनऊ: गोमतीनगर थाना क्षेत्र के अलखनन्दा अपार्टमेंट में अभिषेक सिंह नामक युवक ने अपनी सास को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया लिया। इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ये भी देखें : जोमैटो कर्मियों पर खतरा! लगातार जा रही सबकी नौकरियां

इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया हैं वहीं उसकी सास का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पहले सास को मारी गोली, फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और उसकी पत्नी प्रज्ञा सिंह के बीच में रात को किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस पर प्रज्ञा ने रात को ही अपनी मां चिंता देवी को फोनकर घर पर बुलाया था। प्रज्ञा की मां के आने पर झगड़ा और बढ़ गया और अभिषेक पहले अपनी सास को गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया।

ये भी देखें : कैंसर से बचने के लिए रामबाण है ये गोमूत्र

मृतक अभिषेक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक ने इस वारदात में जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया था वह लाइसेंसी है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story