×

राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारतीय अर्थ व्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है।

Newstrack
Published on: 31 Aug 2020 10:48 AM GMT
राहुल का मोदी सरकार पर हमला, कहा- 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी
X
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि देश जिस आर्थिक त्रासदी को झेल रहा है उसकी वजह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आर्थिक बदहाली है।

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की बदहाली के लिए मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि देश जिस आर्थिक त्रासदी को झेल रहा है उसकी वजह असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों की आर्थिक बदहाली है। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राहुल की बात का समर्थन किया है और कहा कि अर्थव्यवस्था की बदहाली की पुष्टि आज हो जाएगी।

भारतीय अर्थ व्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में- राहुल

देश की अर्थव्यवस्था से संबंधित अप्रैल-मई और जून महीने के महत्वपूर्ण आंकडे सोमवार को जारी होने हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अर्थ व्यवस्था की स्थिति को बताने वाला सूचकांक ऊपर के बजाय नीचे जा रहा है और जब राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकडे सामने आएंगे तो इसकी पुष्टि हो जाएगी। इसी ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भारतीय अर्थ व्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। सच जानने के लिए मेरा वीडियो देखें।

ये भी पढ़ें- होगा तीसरा विश्वयुद्ध: तैयारियां चल रही तेजी से, चीन-अमेरिका-भारत होंगे समंदर में



अपने वीडियो संदेश में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर आक्रमण किया है और आपको गुलाम बनाने की कोशिश की है। 2008 में जबरदस्त आर्थिक तूफान आया। पूरी दुनिया में आया। अमरीका में, जापान में, यूरोप में, चाइना में, सब जगह आया। अमरीका के बैंक गिर गए, कंपनियां बंद हो गईं, एक के बाद एक कंपनी बंद हो गईं , लाइन लग गई। यूरोप के बैंक गिरे मगर हिन्दुस्तान में कुछ नहीं हुआ। यूपीए की सरकार थी, प्रधानमंत्री के पास गया और मैनें उनसे पूछा मनमोहन सिंह जी बताइए , पूरी दुनिया में आर्थिक नुकसान हुआ लेकिन भारत में कुछ नहीं हुआ। इसका क्या कारण है?

BJP सरकार ने असंगठित अर्थव्यवस्था पर किया आक्रमण

Rahul Gandhi राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला (फोटो. ट्वीटर)

मनमोहन सिंह जी ने कहा कि राहुल अगर हिन्दुस्तान की अर्थ व्यवस्था को समझना चाहते हो तो यह समझना होगा कि हिन्दुस्तान में दो अर्थ व्यवस्था है। पहली असंगठित अर्थव्यवस्था दूसरी संगठित अर्थ व्यवस्था। संगठित अर्थ व्यवस्था में बड़ी कंपनियां, नाम आप जानते हो। असंगठित अर्थ व्यवस्था में किसान , मजदूर, छोटे दुकानदार , मिडिल साइज कंपनियां।

ये भी पढ़ें- बेवफा IPS ऑफिसर: महिलाओं के साथ थे ऐसे संबंध, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

जिस दिन तक हिन्दुस्तान का असंगठित सिस्टम मजबूत है उस दिन तक हिन्दुस्तान को कोई भी आर्थिक तूफान छू नहीं सकता। अब आज के दिन आते हैं। पिछले छह साल से बीजेपी की सरकार ने असंगठित अर्थ व्यवस्था पर आक्रमण किया है। तीन बड़े उदाहरण तो मैं आपको अभी दे देता हूं। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन। अब यह मत सोचिए कि लॉकडाउन के पीछे सोच नहीं थी। यह मत सोचिए कि गलती से आखिरी मिनट पर लॉक डाउन कर दिया गया। इन तीनों का लक्ष्य हमारे असंगठित क्षेत्र को खत्म करने का है।

पूरे देश को मिल कर लड़ना होगा- राहुल

Rahul Gandhi राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला (फोटो. ट्वीटर)

राहुल ने हमला बोलते हुए आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी को अगर सरकार चलानी है तो मीडिया की जरूरत है। मार्केटिंग की जरूरत है। मीडिया और मार्केटिंग 15-20 लोग करते हैं। असंगठित क्षेत्र में पैसा है। लाखों- करोड़ रुपये जिसको यह लोग छू नहीं सकते। इसको यह लोग तोड़ना चाहते हैं। पैसा लेना चाहते हैं। इसका नतीजा आएगा। नतीजा यह होगा कि हिन्दुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा, क्यूं ? क्योंकि असंगठित क्षेत्र 90 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार देता है।

ये भी पढ़ें- ताबड़तोड़ एक्शन: सपा नेताओं पर ED का शिकंजा, दूसरे जा सकते हैं जेल

जिस दिन असंगठित क्षेत्र खत्म हो गया, नष्ट हो गया। उस दिन हिन्दुस्तान रोजगार पैदा नहीं कर पाएगा। आप ही इस देश को चलाते हो आप ही इस देश को आगे ले जाते हो, आपके खिलाफ साजिश हो रही है। आपको ठगा जा रहा है। आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही है। हमें इस आक्रमण को पहचानना होगा और पूरे देश को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना पड़ेगा।4

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story