×

विधानसभा के सामने आत्मदाह: महिला की तड़प-तड़प कर मौत, अस्पताल में कोहराम

भाजपा कार्यालय के सामने आत्मदाह करने वाली महिला के आरोपों के बाद पुलिस पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक से पूछताछ कर रही है। इस बीच महिला की मौत हो गई।

Shivani
Published on: 14 Oct 2020 3:16 PM GMT
विधानसभा के सामने आत्मदाह: महिला की तड़प-तड़प कर मौत, अस्पताल में कोहराम
X

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। मंगलवार को राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला की आज मौत हो गयी। महाराजपुर की रहने वाली इस महिला को उसके पति ने धोखा दिया था। वह अपनी ससुराल में रहना चाहती थी पर ससुराल वाले भी उसकी उपेक्षा कर रहे थें जिसे दुखी होकर उसने अपने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा था। लेकिन अत्यधिक जलने के कारण देरषाम डाक्टर उसे बचा नहीं सके और उसकी मौत हो गयी।

विधानसभा के सामने महराजगंज की महिला ने किया आत्मदाह

महराजगंज की महिला अंजली तिवारी ने दो वर्ष पहले जिले के घुघली थाना क्षेत्र के पचरूखिया निवासी अखिलेश तिवारी से शादी की थी। इस दौरान दोनों में विवाद हुआ और अंजली अलग रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद अंजली ने महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। इस बीच उसकी दोस्ती एक मुस्लिम युवक से हो गयी और उससे विवाह भी कर लिया।

woman set herself on fire opposite bjp-office hazratganj died in civil hospital lucknow

कुछ दिन साथ रहने के बाद इस व्यक्ति ने उसको छोड दिया। जब अंजली ससुराल पहुंची तो उसे वहां से भगा दिया गया। इसके बाद उसने अपने पति को फोन किया पर उसने फोन उठाना तक बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें- योगी सरकार इनाम देगी, बस ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे पर शेयर करें फोटो-वीडियो

आत्मदाह करने आई महिला की हुई मौत

इस मामले में आज दोपहर पुलिस ने पूर्व राज्यपाल के बेटे आलोक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। आलोक को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को मामले में साजिश की आशंका है।

Woman set herself on fire-4

विधानसभा भवन के सामने आत्मदाह के प्रयास का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी अमेठी की रहने वाली एक मां-बेटी ने विधानसभा के सामने खुद को आग लगा ली थी। पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद चल रहा था. घटना में मां-बेटी दोनों की मौत हो गई थी।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story