×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में दो दिनों तक राहत, फिर आफत ! मंगलवार को राजधानी में बारिश के आसार

Lucknow Ka Mausam 02 April 2023 : लखनऊ में 02 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा। नतीजतन तापमान बढ़ता जाएगा। मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि मंगलवार को मौसम फिर करवट लेगा। तब लखनऊ में बूंदाबांदी एक बात फिर देखने को मिलेगी।

Aman Kumar Singh
Published on: 2 April 2023 7:06 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में दो दिनों तक राहत, फिर आफत ! मंगलवार को राजधानी में बारिश के आसार
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 02 April 2023 : देश के पहाड़ों से आ रही पछुआ के साथ पूर्वी हवाओं के असर से शुक्रवार देर रात और शनिवार को लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली। राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद से मौसम सुहाना हो गया है। आज 02 अप्रैल) सुबह भी हवाओं ने सिहरन पैदा की। वातावरण में नमी की वजह से रात में सिहरन होने लगी है। लोगों के घरों में एक बार फिर कंबल निकल आए हैं। मौसम के जानकारों के अनुसार, इस साल फ़रवरी के अंत और मार्च की शुरुआत में गर्मी अचानक बढ़ गई थी।

अमौसी स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) का असर उत्तर प्रदेश में व्यापक तौर पर देखा जा रहा है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर होती रही। लखनऊ समेत कई जिलों में मौसम सक्रिय है। IMD के अनुसार, शनिवार से यह सिर्फ तराई बेल्ट के कुछ जिलों में सक्रिय रहकर समाप्त हो जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश के उत्तरी जिलों में छिटपुट बारिश के बाद मौसम साफ हो जाएगा। रविवार से मौसम शुष्क रहेगा।

लखनऊ में आज और कल मौसम साफ

लखनऊ सहित यूपी के अन्य जिलों में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश हुई। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कहीं-कहीं ओले भी गिरे है। शनिवार की सुबह भी लखनऊ में अच्छी बारिश हुई। बरसात से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया, अगले दो दिनों तक लखनऊ का मौसम साफ रहेगा। रविवार और सोमवार को एक बार फिर खिली धूप रहेगी। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को वेस्ट यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

2 अप्रैल से बढ़ने लगेगा तापमान

मौसम विभाग का कहना है कि, मंगलवार को एक बार फिर लखनऊ और आसपास के इलाके में बारिश होगी। ये बदलाव एक बार फिर नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देखने को मिलेगा। लखनऊ शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। 2 अप्रैल से मौसम साफ होने के चलते राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान एक बार फिर बढ़ेगा लगेगा। पारा चढ़ने से गर्मी बढ़ेगी। अगले दो दिनों अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

IMD की चेतावनी, अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी

वहीं, देश के अधिकांश हिस्से में अप्रैल से जून के बीच भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD 01 अप्रैल को कहा कि, उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़ देश के अधिकतर इलाके में अप्रैल से जून तक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। IMD ने कहा, इस दौरान मध्य, पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने कहा, अप्रैल महीने में सामान्य बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने ये भी आशंका जाहिर की है कि, 2023 में गर्मी के मौसम अर्थात अप्रैल से जून के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों को छोड़ देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story