×

Lucknow Weather Today 10 June 2023: लखनऊ तवे की माफिक गर्म, पारा 42 पार, महीने के अंत तक राजधानी पहुंचेगा मानसून!

Lucknow Weather Today 10 June 2023: मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 10 और 11 जून तक लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्से में लू चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। मानसून यूपी कब पहुंचेगा विभाग ने ये भी बताया।

Aman Kumar Singh
Published on: 9 Jun 2023 10:30 PM GMT
Lucknow Weather Today 10 June 2023: लखनऊ तवे की माफिक गर्म, पारा 42 पार, महीने के अंत तक राजधानी पहुंचेगा मानसून!
X
Lucknow Weather Today 10 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 10 June 2023: यूपी की राजधानी तवे की तरह गर्म हो गई है। लगातार बढ़ते तापमान और पछुआ हवाओं के कारण झुलसाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। हवाएं आग उगलती प्रतीत हो रही हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट पहले ही जारी किया था। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि 10 और 11 जून तक लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्से में लू चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो शनिवार (10 जून) को लखनऊ में गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा, जबकि न्यूनतम भी बढ़कर 30 डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार की तुलना में अधिकतम तापमान में जहां 1 डिग्री का इजाफा देखा जा रहा है, वहीं न्यूनतम में 2 डिग्री की बढ़त रहेगी। दिन के समय राजधानी में 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। दोपहर के वक़्त पछुआ हवाएं शहरवासियों की तकलीफ और बढ़ाएगा।

पछुआ हवा से गर्मी का एहसास, पारा 42 पार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर में धूप इतनी तल्ख है कि सड़कों पर कम लोग ही नजर आ रहे। शनिवार को पारा चढ़कर 42 डिग्री पार जाने का अनुमान है। शुक्रवार के मुकाबले तापमान करीब एक डिग्री ज्यादा है। अगर, गुरुवार से तुलना करें तो रात का तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। दो दिन पहले रात का पारा जहां 26.5 डिग्री सेल्सियस था वो शनिवार रात तक 30 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन की मानें तो पछुआ हवाएं लू जैसा अहसास कराएंगी। ऐसे मौसम में बचकर रहने की जरूरत है।

झांसी सबसे गर्म, अधिकांश जिलों में तापमान 40 पार

लखनऊ के आसपास के जिलों में भी तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। कानपुर, इटावा, मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ को छोड़ दें तो प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार जा चुका है। सबसे अधिक गर्म बुंदेलखंड का क्षेत्र रह रहा है। झांसी का पार 45 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। जबकि प्रयागराज में पारा 44 पार तो बस्ती में 43 डिग्री के करीब दर्ज हुआ।

यूपी कब पहुंचेगा मानसून?

बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को मानसून का इंतजार है। मानसून इस बार एक हफ्ते देरी से इस महीने के अंत तक लखनऊ पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन के अनुसार, 28 से 30 जून, 2023 के बीच मानसून लखनऊ में प्रवेश कर सकता है। पहले के संकेतों के मुताबिक इसे 22-23 जून तक आ जाना चाहिए था। वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, सिस्टम से मिल रहे संकेत बता रहे हैं कि केरल के ऊपर दक्षिण-पश्चिम मानसून मंडरा रहा है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story