×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में धूप की तपिश के साथ रहेगा हवाओं का जोर, गर्मी चहुंओर

Lucknow Ka Mausam 12 April 2023: लखनऊ का ,मौसम गर्म हो चला है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अब प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाना शुरू करेगी। 12 और 13 अप्रैल को दिन दोपहर के वक्त तेज हवाएं चलेंगी और तापमान बढ़ने लगेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 April 2023 5:30 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में धूप की तपिश के साथ रहेगा हवाओं का जोर, गर्मी चहुंओर
X
Lucknow Weather Today (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 12 April 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ का मौसम अब तेजी से बदल रहा है। शुष्क मौसम के साथ बुधवार (12 अप्रैल) सुबह की शुरुआत हुई। आसमान साफ़ रहने की वजह से धूप की तपिश लोगों को झुलसाने लगी है। सुबह 10 बजे के बाद सूर्य की रोशनी लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि, 19 से 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलने वाली हवाएं लोगों को थोड़ी राहत जरूर दे रही है।

अप्रैल की शुरुआत के साथ उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम गया। हालांकि, पहाड़ी राज्यों में छिटपुट हुई बारिश का असर ठंडी हवाओं के रूप में देखने को मिला। लेकिन, जैसे-जैसे आसमान साफ़ और खिली धूप निकलने लगी, तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा। अब हालात ये हैं कि लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है।

लखनऊ का तापमान तेजी से ऊपर जा रहा
मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में तेज हवाओं के साथ गर्मी बढ़ने की चेतावनी जारी की है। आगामी दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। साथ ही, कहा गया है कि अगले 3 दिनों तक तेज सतही हवाएं चलेंगी। हवा की रफ़्तार 25 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहने की संभावना है। 12 अप्रैल को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तक रहेगा। अधिकतम के साथ-साथ अब न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। जिन घरों-दफ्तरों में अब तक पंखा चल रहा था, अब वहां एसी चलने लगी है।

तीखे हुए गर्मी के तेवर

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। मौसम पूर्वानुमान में 12 और 13 अप्रैल को दिन में दोपहर के वक्त तेज हवाएं चलने की संभावना जाहिर की गई है। राजधानी लखनऊ के अलावा, वाराणसी (Varanasi Weather), ताजनगरी आगरा, नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वांचल के जिलों समेत अन्य हिस्सों में भी अगले पांच दिनों में उच्चतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में अगले हफ्ते तक आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलेगी। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story