×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में मौसम के तल्ख तेवर, पारा 40 का आंकड़ा छूने को बेकरार...जानें आज का हाल

Lucknow Ka Mausam 14 April 2023: लखनऊ के मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। आसमान साफ़ रहने के साथ बारिश और नमी का असर अब खत्म हो रहा है। जिससे सुबह से ही तेज धूप झुलसाने लगी है। 14 अप्रैल को प्रदेश में एक बार फिर बदलाव दिख सकता है।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 April 2023 5:45 AM GMT
Lucknow Weather Today: लखनऊ में मौसम के तल्ख तेवर, पारा 40 का आंकड़ा छूने को बेकरार...जानें आज का हाल
X
Lucknow Ka Mausam 14 April 2023 (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 14 April 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस साल फरवरी में गर्मी के तल्ख तेवर देखने को मिले थे। मगर, मार्च सुकून बहरा रहा। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में नरमी देखने को मिली। हालांकि, बारिश के साथ ओलों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया। लेकिन, अप्रैल में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है।

मौसमी बदलाव का नजारा पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक देखने को मिल रहा है। नोएडा से गोरखपुर और पीलीभीत से झांसी तक सुबह से ही तेज निकलती धूप गर्मी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, शुक्रवार (14 अप्रैल) को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकती है।

आज आसमान में छिटपुट बादल

मौसम विभाग का कहना है कि, 14 अप्रैल को लखनऊ में बादलों का असर दिखाई दे सकता है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है। आपको बता दें, गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा था। दिन भर 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा ने सुबह में लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ तेज धूप ने आफत ला दी। ह्यूमिडिटी कम होने की वजह से इन दिनों लोगों को धूप अधिक परेशान कर रही है।

17 अप्रैल तक मौसम में बदलाव नहीं

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि, 17 अप्रैल तक मौसम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। न ही किसी परिवर्तन के संकेत हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। अगले दो दिनों तक 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा दिन के वक़्त चलेंगी। इस दौरान तेज धूप से तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) अगले हफ्ते सक्रिय हो रहा है। इस विक्षोभ का असर 18 अप्रैल को वेस्ट यूपी के कई जिलों में देखने को मिल सकता है।

अगले हफ्ते बारिश का अनुमान, मिलेगी राहत

आंचलिक मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने कहा, 'आने वाले दिनों में लोगों को चुभती, जलती गर्मी का अहसास हो सकता है। इस बीच प्रदेश के कई इलाकों में बादलों का प्रभाव दिखने का अनुमान जताया जा रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ा अंतर आ सकता है। सिस्टम बनने के कारण अगले सप्ताह बारिश के बाद कुछ समय के लिए लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत जरूर मिलेगी। साथ ही साथ उमस भी बढ़ेगी।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story