×

Lucknow Weather Today: लखनऊ के आसमान में रहेंगे बादल, मौसम में नरमी के आसार...हो सकती है बूंदाबांदी

Lucknow Ka Mausam 15 March 2023: लखनऊ के आसमान में बादल छाए रहने के आसार हैं। उत्तराखंड की पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखना पड़ रहा है।

Aman Kumar Singh
Published on: 14 March 2023 7:04 PM GMT (Updated on: 15 March 2023 7:48 AM GMT)
Lucknow Weather Today: लखनऊ के आसमान में रहेंगे बादल, मौसम में नरमी के आसार...हो सकती है बूंदाबांदी
X
Lucknow Ka Mausam

Lucknow Ka Mausam 15 March 2023: यूपी का मौसम बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही देखी गई। होली के दिन से ही मौसमी बदलाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिन और रात पहले की तुलना में गर्म होने लगे हैं। लखनऊ में आगामी 4-5 दिन बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। बीच-बीच में बूंदाबांदी की संभावना भी जताई जा रही है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट देखी जा सकती है।

आंचलिक मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया, ईरान के ऊपर तैयार पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) पड़ोसी देश अफगानिस्तान, पाकिस्तान और पंजाब के रास्ते यूपी तक पहुंच चुका है। ऐसे में प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी और बारिश के आसार हैं। वहीं, 16 और 17 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि, अगले हफ्ते अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है।

लखनऊ के आसमान में रहेंगे बादल

लखनऊ में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। बुधवार (15 मार्च) की सुबह से ही मौसम शुष्क रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो आज भी आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे। दिन में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। दोपहर गर्म रहेगा। इस बीच 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं भी चलेंगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी से बदला मैदान का मिजाज

दरअसल, यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में तेजी से मौसम करवट ले रहा है। उत्तरकाशी (Uttarkashi) सहित और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिससे मौसम में बदलाव हुआ है। इसी बर्फबारी ने अब मैदानी इलाकों में भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजधानी लखनऊ में भी शहरवासियों को मौसम में नरमी का अहसास हो रहा है। अगले पांच दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति रहेगी। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में भी अधिकतम तापमान इसी स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है।

ईस्ट से वेस्ट तक बादलों का असर

पूर्वांचल सहित पश्चिमी यूपी में भी बादलों का आना-जाना लगा है। दिन में धूप पर असर साफ दिख रहा है। तापमान में भी गिरावट की उम्मीद है। दिन में अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री तक रह रहा है वहीं न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह रहा है। धर्मनगरी वाराणसी में गुरुवार से ही बादलों की आवाजाही देखी जा रही। हालांकि, मंगलवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मगर, बादलों के असर से लोगों को राहत का एहसास हुआ।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story