×

Lucknow Weather Today: तपती गर्मी से लखनऊ को मिली राहत, सुहावने मौसम से हुआ मन मस्त...जानें कब होगी बारिश?

Lucknow Ka Mausam 22 April 2023: पश्चिमी विक्षोभ का असर लखनऊ के मौसम पर नजर आ रहा है। राजधानी वासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है। सुबह ठंडी हवाओं ने सैर पर निकले लोगों को ताजगी का एहसास करवाया।

Aman Kumar Singh
Published on: 22 April 2023 5:30 AM GMT
Lucknow Weather Today: तपती गर्मी से लखनऊ को मिली राहत, सुहावने मौसम से हुआ मन मस्त...जानें कब होगी बारिश?
X
Lucknow Weather Today 22 April 2023 (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 22 April 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मौसम सुहाना हो गया है। पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) सक्रिय होने के चलते राजधानी वासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार (22 अप्रैल) की सुबह ठंडी हवाओं ने सैर पर निकले लोगों को ताजगी का एहसास करवाया। अभी तक जो शहर तेज धूप और लू की चपेट में था, वहां गुरुवार देर रात से ही ठंडी हवाएं चल रही हैं। बदले मौसम ने भीषण गर्मी से परेशान लोगों को काफी हद तक राहत दी है। मौसम के बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा। अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई.

राजधानी लखनऊ में बीते तीन-चार दिनों से शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। लेकिन, शुक्रवार को आसमान में बादलों की आवाजाही और प्रदेश के कुछ जिलों में हुई बारिश का असर लखनऊ के मौसम पर भी देखने को मिला। जिले का तापमान गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान में बताया कि लखनऊ में आज हल्की बारिश हो सकती है।

लखनऊ में आज भी गर्मी से राहत

लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, पश्चिमी विक्षोभ (WD) वेस्ट यूपी के जिलों में 18 अप्रैल की रात से ही सक्रिय हैं। उसका असर अब पूर्वी उत्तर प्रदेश पर भी देखने को मिल रहा है। इसी वजह से ठंडी हवाओं का असर लखनऊ सहित अन्य जिलों में भी देखने को मिल रहा है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है। हल्की बारिश के भी आसार हैं। 22 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी के आसमान में आज भी बादल छाए रहेंगे।
लोगों को गर्मी से मिली राहत
लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। आसमान साफ होने से तेज धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है। दोपहर के समय लू चल रही थी। अप्रैल में ही लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। फिलहाल, मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। 22 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, इन दिनों झांसी सबसे गर्म जिला रह रहा है। मौसमी बदलाव के बावजूद यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। इसके अलावा प्रयागराज का अभी अधिकतम तापमान भी 40 के करीब है। ताजनगरी आगरा, कानपुर और वाराणसी में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story