Lucknow News: नगर निगम में हाउस टैक्स घोटाला, जांच के आदेश

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ में अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का बड़ा खेल करते हुए 1 करोड़ का हाउस टैक्स मात्र 10 लाख में निपटा दिया। जिससे नगर निगम को बड़ा नुकसान हुआ तो वहीं भ्रष्ट अफसरों की जेब तक मोटी रकम पहुंची।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 21 April 2023 2:27 PM GMT (Updated on: 21 April 2023 2:29 PM GMT)
Lucknow News: नगर निगम में हाउस टैक्स घोटाला, जांच के आदेश
X
Lucknow Municipal Corporation (Photo: social Media)

Lucknow News: नगर निगम लखनऊ में बड़ा हाउस टैक्स घोटाला सामने आया है। जहां अधिकारियों ने भ्रष्टाचार का बड़ा खेल करते हुए 1 करोड़ का हाउस टैक्स मात्र 10 लाख में निपटा दिया। जिससे नगर निगम को बड़ा नुकसान हुआ तो वहीं भ्रष्ट अफसरों की जेब तक मोटी रकम पहुंची। यह कर निर्धारण का घोटाला सामने आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जिस जांच के बाद दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

इस प्रकार हुआ ये हाउस टैक्स घोटाला

आपको बता दें कि हुसैनगंज मैट्रो स्टेशन रोड पर स्थित एक कॉन्प्लेक्स पर सन 2021-22 का ₹97 लाख का हाउस टैक्स बकाया था। जिसको अफसरों ने 2022-23 में टैक्स घटाकर पहले ₹52 लाख किया था। तो वहीं मार्च 2023 में हाउस टैक्स को महज ₹10 लाख रुपये में निपटा दिया गया। अब जिम्मेदार अधिकारियों ने कर का निर्धारण किस प्रकार किया है, इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए है। जिस जांच की रिपोर्ट आने के बाद दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

इससे पहले भी इसी साल एक घोटाला

नगर निगम लखनऊ जोन दो के मोहल्ला मवैया के भगवत दास पर 13 लाख 87 हजार 231 रुपए हाउस टैक्स बकाए होने के कारण बिल्डिंग सील कर दी गई थी। चार दिसंबर 2021 को 50 हजार का चेक जमा करने पर इसकी सील खोली गई। जबकि 13 जनवरी 2023 को 1,09,600 रुपए जमा कराकर पूरा टैक्स खत्म कर दिया गया। अफसरों ने एक झटके में 12 लाख 27 हजार 622 रुपए का टैक्स घटा दिया था। जिस मामले में भी नगर निगम लखनऊ घोटाले के आरोप लगे थे।

Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Next Story