×

Lucknow Weather Today: लखनऊ में झमाझम बारिश, गर्मी में ठंड का एहसास...मौसम हुआ सुहाना

Lucknow Weather Today 3 May 2023: यूपी में मई महीने की शुरुआत में मौसम का मिजाज राहत भरा रहा। बारिश और ठंडी हवाओं ने लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गर्मी की तपिश को कम किया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाज जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिसमें मौसम खुशनुमा हो गया है।

Aman Kumar Singh
Published on: 3 May 2023 7:21 AM GMT (Updated on: 3 May 2023 10:47 PM GMT)
Lucknow Weather Today: लखनऊ में झमाझम बारिश, गर्मी में ठंड का एहसास...मौसम हुआ सुहाना
X
लखनऊ में बारिश शुरू (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 3 May 2023: यूपी में मई महीने की शुरुआत में मौसम का मिजाज राहत भरा रहा। बारिश और ठंडी हवाओं ने लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में गर्मी की तपिश को कम किया। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के तमाज जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिसमें मौसम खुशनुमा हो गया है।

मगर, ये राहत ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। मौसम विभाग ने 4 मई तक प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा। लखनऊ में मंगलवार को भी बादलों की लुकाछिपी जारी रही। इससे मौसम खुशगवार रहा। बुधवार (03 मई) को भी लखनऊ में बारिश हो रही है।

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, 3 मई तक उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। हालांकि, बारिश और हवा चलने से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में 10 से 11 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ये मौसमी बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की सक्रियता की वजह से हो रहा है।

तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना

इस संबंध में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA University) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, 'एक मई 2022 को अधिकतम तापमान 43.5 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, एक मई 2023 को अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे साफ है कि मई के पहले दिन तापमान सामान्य रहा। पांडेय कहते हैं, 3 मई तक तेज हवा, वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। देर से सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 3 मई तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अगले तीन दिन मौसम रहेगा मस्त

राजधानी लखनऊ में 03 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। सोमवार की दोपहर बारिश के बाद से राजधानी का मौसम सुहाना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। पारा सामान्य से कम रहने का अनुमान है। अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'राजस्थान में चक्रवाती हवाएं (cyclonic winds) चल रही हैं। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी पश्चिमी विक्षोभ (WD) सक्रिय है। इन दोनों कारणों से ये स्थिति बनी है। 6 मई के बाद तापमान में वृद्धि होगी।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story