×

Lucknow Weather Today: शाम की बारिश से भींगे लखनऊवासी, DM ने कहा- बिना मतलब घरों से न निकलें

Lucknow Ka Mausam 31 March 2023: लखनऊ में 31 मार्च को गरज के साथ जमकर बारिश हुई। आने वाले एक-दो दिन राजधानी में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। ओले गिरने के भी आसार हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 31 March 2023 7:14 AM GMT (Updated on: 31 March 2023 7:06 PM GMT)
Lucknow Weather Today: शाम की बारिश से भींगे लखनऊवासी, DM ने कहा- बिना मतलब घरों से न निकलें
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 31 March 2023: उत्तर प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट लिया। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार (31 मार्च) शाम काले बादलों ने आसमान में डेरा डाल रखा था। जिसके बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग ने ओले पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' भी जारी किया है।

इस बीच बदले मौसम को लेकर लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने संदेश दिया। उन्होंने कहा, 'मौसम विभाग द्वारा बिजली कड़कने, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। लखनऊ वासी सतर्क रहें। अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।'

IMD का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से मौसमी बदलाव देखा जा रहा है। हवा की रफ़्तार में भी बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के कई क्षेत्रों में इन दिनों वर्षा हो रही है। कहीं धूल भरी आंधी, तो कहीं ओले गिरने की घटनाओं ने खासकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर पश्चिमी (North-West), पूर्वी, पूर्वोत्तर तथा मध्य क्षेत्र में मौसम बदला-बदला रहेगा। इन क्षेत्रों में हल्की से गंभीर बारिश का अनुमान है। वर्षा के साथ-साथ गरज और ओलावृष्टि भी हो सकती है। आईएमडी के अनुमानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि, बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आएगी।

लखनऊ में आज गरज के साथ तेज बारिश

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 31 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पहले ही कहा था कि लखनऊ में 30 मार्च को बारिश की संभावना ज्यादा नहीं थी। हालांकि, गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन, शुक्रवार (31 मार्च) को राजधानी लखनऊ में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

1 और 2 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तापमान में गिरावट होगी। राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। लखनऊ सहित अन्य जिलों में एक बार फिर तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। मोहम्मद दानिश ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।' पश्चिम यूपी में बादल छाए हैं। वेस्ट यूपी में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। एनसीआर क्षेत्र नोएडा और गाजियाबाद में भी मौसम तेजी से बदला है।
IMD ने मौसमी बदलाव को लेकर कुछ सुरक्षा परामर्श जारी किए हैं :

- तेज हवा/ओलों से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को संभावित नुकसान हो सकता है।
- संभावित नुकसान को देखते हुए कि ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में व्यक्तियों और पशुओं दोनों को नुकसान हो सकता है।
- मौसम विभाग की सलाह है कि आम लोग तेज आंधी-बारिश के दौरान घरों के भीतर ही रहें।
- विभाग ने मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के महत्व पर भी जोर दिया है।
- तेज हवाओं के कारण कमजोर संरचनाओं को आंधी तथा ओलों से आंशिक नुकसान हो सकता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story