×

Lucknow Mein Aaj Ka Mausam: लखनऊ का मौसम अब गरमाने लगा, जल्द तेज धूप से होगा सामना...पहले पखवाड़े में ऐसा रहेगा हाल

Lucknow Weather Today 4 April 2023: लखनऊ के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बादलों का असर कम होते ही तापमान ऊपर जाने लगा है। धूप के कारण अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हो रही है।

Aman Kumar Singh
Published on: 4 April 2023 5:36 AM GMT (Updated on: 4 April 2023 7:15 AM GMT)
Lucknow Mein Aaj Ka Mausam: लखनऊ का मौसम अब गरमाने लगा, जल्द तेज धूप से होगा सामना...पहले पखवाड़े में ऐसा रहेगा हाल
X
Lucknow Mein Aaj Ka Mausam (प्रतीकात्मक चित्र Social Media)

Lucknow Ka Mausam 04 April 2023: उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमते ही धूप की तपिश का एहसास होने लगा है। चटक धूप की वजह से राजधानी लखनऊ के लोगों को एक बार फिर तापमान ऊपर जाने लगा है। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के बाद सुबह और शाम मौसम में ठंडक बनी हुई है। लेकिन, खिली धूप के कारण अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। इस साल फ़रवरी से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। लेकिन, मार्च में बादल और बारिश ने मौसम को खुशनुमा रखा।

अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी एक बार फिर अपना तेवर दिखाने लगी है। बारिश के बाद लखनऊ का आसमान साफ है। जिससे सुबह से ही खिली तेज धूप और नमी के कारण दिन बढ़ने के साथ उमस का अहसास हो रहा है। दिन और रात दोनों के तापमान में भी वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जारी पूर्वानुमान में लखनऊ (Lucknow Weather) से एनसीआर क्षेत्रों के लोगों को जल्द ही गर्मी का अहसास होने लगेगा।

पहले पखवाड़े में तापमान 37 डिग्री तक जाएगा

मौसम विभाग ने मंगलवार (04 अप्रैल) को लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में मौसम अमूमन साफ रहेगा। हालांकि, बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। ये बदलाव एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के चलते देखा जा सकता है। इस दौरान ह्यूमिडिटी 73 प्रतिशत के करीब रहेगी। दिन में उमस जैसी स्थिति रहने की संभावना है। 04 अप्रैल को लखनऊ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। इससे पहले, सोमवार को मौसम बेहतर रहा। सुबह में हल्के बादल दिखे, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। आंचलिक मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान की मानें तो लखनऊ के मौसम में अगले 10 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है। अलर्ट में कहा गया है कि, अप्रैल के पहले पखवाड़े में लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

असमय बारिश से किसान परेशान

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस हफ्ते राज्य में मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। इस वजह से तेज धूप निकलेगी। गर्मी का असर बढ़ेगा। हालांकि, बीते दिनों असमय बारिश, ओलावृष्टि आदि कारण से किसान की फसल प्रभावित हुई है। पूर्वांचल में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश का अंदेशा है।

पूर्वांचल में भी बढ़ने लगा तापमान, छिटपुट बदल भी

धर्म नगरी वाराणसी में गर्मी का असर दिखने लगा है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप ने तपिश बढ़ा दी है। प्रयागराज में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गोरखपुर और कुशीनगर में छिटपुट बादलों का असर दिखा। बादलों के असर के बीच दिन में धूप खिली रहेगी। पूर्वांचल के जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story