×

Lucknow Weather 8 May 2023: राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद हुआ मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Lucknow Weather 8 May 2023: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में बारिश और ठंडी हवा के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी।

Jugul Kishor
Published on: 8 May 2023 7:49 AM GMT (Updated on: 8 May 2023 5:36 PM GMT)
Lucknow Weather 8 May 2023: राजधानी लखनऊ में बारिश के बाद हुआ मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
X
Lucknow Weather 8 May 2023 ( सोशल मीडिया)

Lucknow Weather 8 May 2023: उत्तर प्रदेश में मई के महीना बारिश और हल्की ठंड का एहसास दे रहा है। पिछले कुछ दिनों में बारिश और ठंडी हवा के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। लखनऊ में सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी। आज लखऩऊ के अलावा भी कई जिलों में बारिश हुई जिससे मौसम सुहाना हो गया।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को यूपी में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 24 रहने का अनुमान है। वहीं राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आज लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम इसी तरह ठंडा बना रहेगा। हालांकि, इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि दर्ज की जाएगी। गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार (07 मई) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। इस बीच आर्द्रता 44 प्रतिशत रहेगी। बरसात के बाद आसमान साफ़ रहने लगा है जिससे खिली धूप निकल रही है। दोपहर में गर्मी का एहसास होता है, मगर शाम होते ही राहत मिल जाती है।

मौसम लगातार बदल रहा रंग

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार अपना रंग बदल रहा है। नोएडा में रविवार को सुबह धूप, दोपहर बारिश और फिर बादल-धूप का खेल चलता रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज (सोमवार) भी तेज आंधी आने की संभावना जताई है।

मौसम पूर्वानुमान में कहा जा रहा है कि, 12 मई के बाद प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। लू की स्थितियां बनने लगेगी। पिछले दिनों प्रदेश में बारिश और ओले गिरने से जो स्थितियां बनी थी जल्द ही उसमें बदलाव होने लगेगा। अगले 10 दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story