×

Lucknow Weather Today 9 May 2023: लखनऊ में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, पारा चढ़ने से शहरवासियों का निकला पसीना

Lucknow Ka Mausam 09 May 2023: राजधानी लखनऊ में रुक-रुक कर हो रही बारिश और हवाएं चलने से मौसम करवट ले रहा है। हालांकि, सोमवार दोपहर बारिश के बाद शहर में उमस बढ़ी है। धूप के तेवर तल्ख़ हो गए हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 9 May 2023 7:03 AM GMT (Updated on: 9 May 2023 8:01 PM GMT)
Lucknow Weather Today 9 May 2023: लखनऊ में हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस, पारा चढ़ने से शहरवासियों का निकला पसीना
X
Lucknow Weather Today 9 May 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Today 9 May 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रुक-रुक कर हो रही बारिश और हवाएं चलने से मौसम अचानक करवट बदल रहा है। सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। कुछ देर की बारिश के बाद शहर में उमस बढ़ गई। हालांकि, बूंदाबांदी ने शाम से तापमान को स्थिर रखा। लेकिन, ये राहत ज्यादा दिन रहने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है। लखनऊ मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, 'पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने के चलते हल्की बारिश हुई।'

लखनऊ का मौसम अब पूरी तरह साफ हो गया है। विभाग की मानें तो यूपी में अब बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही। लखनऊ में चिलचिलाती धूप का दौर एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इसी के साथ आने वाले दिनों में लोगों को लू का भी सामना करना पड़ेगा। यही नहीं, तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। 09 मई से मौसमी बदलाव नजर आने लगेगा।

आज गर्म रहेगा लखनऊ

लखनऊ में मंगलवार (09 मई, 2023) का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। कहने का मतलब है कि, 09 मई से अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी सताने लगेगी। तापमान में एक से दो दिनों तक इसी तरह बढ़ोतरी होती रहेगी। इसके बाद तापमान एक बार फिर सामान्य होगा।

दो दिनों में आया मौसमी बदलाव

यूपी की राजधानी लखनऊ के अधिकतम तापमान में वृद्धि का सिलसिला रविवार से शुरू हो गया है। यही वजह है कि सोमवार को भी लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, दोपहर की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया। सोमवार शाम लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात सुकून भरी रही।

झांसी रहा सबसे गर्म जिला

मौसम विभाग ने बताया, एक तरफ जहां प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य या उससे कुछ अधिक रहा तो दूसरी तरफ बुंदेलखंड का इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। बीते 24 घंटे में शहरों के तापमान पर नजर डालें तो उत्तर प्रदेश में झांसी सबसे गर्म जिला रहा। इसके अलावा, आगरा, बस्ती और प्रयागराज का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने लगा है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story