×

Lucknow Ka Mausam: आज से बदलेगा मौसम, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बरिश की चेतावनी

Lucknow Ka Mausam 24 July 2023: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगों को भीषण गर्मी के साथ उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है।

Anant Shukla
Published on: 24 July 2023 1:35 AM GMT (Updated on: 24 July 2023 1:35 AM GMT)
Lucknow Ka Mausam: आज से बदलेगा मौसम, कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बरिश की चेतावनी
X
lucknow weather update today 24 july 2023 (Photo-Social Media)

Lucknow Ka Mausam 24 July 2023: उत्तर भारत के कई प्रदेशों में जहां भारी बारिश से त्राहिं-त्राहिं मची हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी में उमस व गर्मी से लोग बेहाल हैं। बादलों की आवाजाही तो लगी है पर बारिश नहीं हो रहा। हिमांचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम का सितम जारी रहेगा। ऐसे ही धूप छांव का सिलसिला बना रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी यही हाल रहेगा। बादलों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन बरसेगा नहीं। तेज धूप से लोग परेशान रहेंगे।

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगों को भीषण गर्मी के साथ उमस की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। बरसात शुरू होने के बाद ही लोगों को उमस व गर्मी से राहत के आसार है। आईएमडी के अनुसार 24 जुलाई से मौसम में बदलाव का असर दिखने लगेगा। सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर भारी बारिश को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम

राजधानी लखनऊ में गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। हालांकि देर शाम से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। सोमवार रात से ही बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावां 25,16 और 27 जुलाई को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तेज गरज-चमक बारिश होने की संभावना है। सोमवार का अधिकम तापमान 36 डिग्री और न्यूतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेट रहेगा। हवाएं 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

यहां पर गरज चमक के साथ भीषण बारसात की चेतावनी

24 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को यूपी के दोनों हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बरसात हो सकती है। वहीं 25, 26 और 27 जुलाई को प्रदेश के सभी जगहों पर बारिश का अनुमान है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story