×

UP Politics: अखिलेश यादव नें सरकार पर जम कर साधा निशाना, बोले-सबके विकास के लिए जातीय जनगणना आवश्यक

UP Politics: अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ0 सोने लाल पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कन्नौज सोने लाल की जन्मस्थली और मेरी कर्मस्थली है। यह रिश्ता भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लिए दलितों, पिछड़ों, कमेरा समाज के लिए संघर्ष किया था।

Anant Shukla
Published on: 2 July 2023 2:28 PM GMT
UP Politics: अखिलेश यादव नें सरकार पर जम कर साधा निशाना, बोले-सबके विकास के लिए जातीय जनगणना आवश्यक
X
akhilesh yadav targets cm yogi adityanath government on The occasion of Sonelal Jayanti

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में कमेरा चेतना फाउण्डेशन के द्वारा जातीय जनगणना की जरूरत विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते भारती जनता पार्टी पर जमकर निसाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपाई झूठे नारों से गुमराह करते हैं। सबका साथ से सबका विकास नहीं हो सकता है। जब तक सभी जातियों की गणना नहीं होगी तब तक उनकी भागीदारी नहीं तैय की जा सकती। लोक सभा चुनाव 2024 की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए-पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों की एकता के आगे एनडीए मुकाबला नहीं कर सकता। समाजवादियों के आगे भाजपाई नहीं टिक पाएंगे। इस बार व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता के कब्जाधारियों को हटाया जाएगा।

भावनात्मक रिस्ता

अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ0 सोने लाल पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि कन्नौज सोने लाल की जन्मस्थली और मेरी कर्मस्थली है। यह रिश्ता भावनात्मक है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लिए दलितों, पिछड़ों, कमेरा समाज के लिए संघर्ष किया था। उनके रास्ते पर चलकर और हक तथा सम्मान के लिए संकल्प लेकर हम उनके सपने को पूरा करेंगे।

भाजपा सरकार में घटी औसत ग्रोथ रेट

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपाराज में निवेश सम्बंधी जो एमओयू हुए थे वे जमीन पर नहीं उतरे हैं। आंकड़े बताते हैं कि जहां समाजवादी सरकार में औसत वार्षिकी ग्रोथ रेट 6.2 प्रतिषत आंकी गई वहीं भाजपा सरकार में यह 3.2 प्रतिशत पर टिक गई। भाजपा राज में न तो नए उद्योग धंधे लगे हैं और नहीं गरीब के घर पर खुशहाली आई है। मैन्यूफैक्चरिंग के बस सपने ही दिखाए गए हैं। भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर जवाब नहीं है इसलिए वह सामान नागरिक संहिता की बात कर रही हैं। भाजपा किसानों की आय दुगनी करने के बजाय किसानों की और समस्याएं बढ़ा रही है। किसानों की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा नहीं हो रही है। आलू और धान किसान बर्बाद हो गया। भाजपा सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद न करके प्राइवेट कम्पनियों को खरीदवा दिया है। भाजपा सत्तालोभी है। पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों का हक छीनकर सत्ता को कब्रिस्तान बनाना चाहती है।

कृष्णा पटेल ने अखिलेश पर जताया भरोसा

अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सोनेलाल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ0 सोने लाल पटेल ने जीवनपर्यंत वंचितों, पिछड़ो, कमजोर वर्गों की लड़ाई लड़ी। अब डॉ0 राममनोहर लोहिया, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा लड़ाई की कमान सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हाथ में है। हम सभी को पूर्ण विश्वास है कि वह इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन किया। कहा कि सभी वर्गों को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story