Lucknow News: उप महानिरीक्षक (लखनऊ) को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में पुरस्कार, विभिन्न पदों पर रहते हुए कई कार्य किए

Lucknow News: इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी पदाधिकारी गौरवान्वित हैं और अपने उप महानिरीक्षक महोदय को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

Newstrack
Published on: 13 Jun 2023 9:54 AM GMT
Lucknow News: उप महानिरीक्षक (लखनऊ) को राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में पुरस्कार, विभिन्न पदों पर रहते हुए कई कार्य किए
X
उप महानिरीक्षक (लखनऊ) (photo: social media )

Lucknow News: राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय-भारत सरकार द्वारा केंद्रीय सरकार के कार्यालय के अधिकारियों के लिए लागू की गई हिंदी में डिक्टेशन देने की प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) में पदस्थ के. संजय कुमार (आईपीएस) उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने राजभाषा हिंदी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार रु 5000-प्राप्त किया।

उन्हें यह पुरस्कार श्याम मेहरोत्रा, महानिरीक्षक, पूर्वी सीमांत मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ के द्वारा सादे समारोह में प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि के0 संजय कुमार, 2005 बैच के केरल काडर के भारतीय पुलिस सेवा के (आईपीएस) संवर्ग के अधिकारी हैं, और यह वरीयता क्रम में केरल काडर में महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हो चुके हैं। यह मूलतः उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जनपद के मूल निवासी हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए क्षेत्रीय मुख्यालय (लखनऊ) भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सभी पदाधिकारी गौरवान्वित हैं और अपने उप महानिरीक्षक महोदय को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।

यह पुरस्कार उनके कौशल और उनके द्वारा विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य को देखते हुए दिया गया है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए कई ऐसे कार्य किए जिसके लिए वे जाने जाते हैं। भारतीय पुलिस सेवा में आने के बाद के0 संजय कुमार ने विभाग में कई ऐसे सराहनीय कार्य किए जिसके लिए उनको काफी सराहा भी गया।

के0 संजय कुमार को यह पुरस्कार श्याम मेहरोत्रा, महानिरीक्षक, पूर्वी सीमांत मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल लखनऊ के द्वारा एक सादे समारोह में प्रदान किया गया।

Newstrack

Newstrack

Next Story