×

Kaushal Kishore Son: बेटों के चलते कब-कब परेशानी में रहे कौशल किशोर, अब मर्डर से भी जुड़ा बेटे विकास का नाम

BJP MP Kaushal Kishore Son: आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कौशल किशोर अपने बेटों की वजह से खबरों में आए हों। इसके पहले भी उनके बेटों को लेकर विवाद उठता रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 1 Sep 2023 9:51 AM GMT (Updated on: 1 Sep 2023 10:00 AM GMT)
Kaushal Kishore Son: बेटों के चलते कब-कब परेशानी में रहे कौशल किशोर, अब मर्डर से भी जुड़ा बेटे विकास का नाम
X
BJP MP Kaushal Kishore Son (Social Media)

BJP MP Kaushal Kishore Son: राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद कौशल किशोर के बेटे आकाश किशोर के मकान में विनय श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से विकास किशोर की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। लेकिन आज हम इस रिपोर्ट में बात करेंगे कि कौशल किशोर अपने बेटों की वजह से कब कब विवादों में आए जिसके कारण उन्हे मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

शराब पीने के कारण एक बेटे की हो चुकी है मौत

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कौशल किशोर अपने बेटों की वजह से खबरों में आए हों। इसके पहले भी उनके बेटों को लेकर विवाद उठता रहा है। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के चार बच्चे हैं। उनकी पत्नी जय देवी मलिहाबाद से बीजेपी विधायक है। तीन साल पहले ही 19 अक्टूबर 2020 को उनके एक बेटे आकाश किशोर उर्फ जेबी का निधन हो गया था। आकाश किशोर शऱाब का लती था, जिसके कारण उसका लिवर फेल हो गया था और सांसद ने जान बचाने की लाख कोशिशें की, लेकिन वो अपने बेटे की जान नहीं बचा पाए। आकाश को उन्होनें नशामुक्ति केंद्र भी भेजा था लेकिन वहां से भी वह नहीं सुधरा था। बेटे की मौत के बाद कौशल किशोर हिन्दुस्तानियों नशा छोड़ों अभियान चला रहे हैं। उनकी विधवा बहु उनके साथ ही रहती है जो हर साल करवाचौथ का व्रत रखती है।

बेटे आय़ुष किशोर की वजह से रहे चर्चा में

आकाश किशोर की मौत के बाद भी समस्याएं कौशल किशोर का पीछा नहीं छोड़ती हैं। साल 2021 में कौशल किशोर के दूसरे बेटे आयुष किशोर की पत्नी अंकिता ने नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। अंकिता ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला था। वीडियो में रोते हुए अंकिता ने आयुष और उसके घरवालों पर आरोप लगाया था। उसने कहा था कि आयुष मेरी कोई गलती नहीं थी, तब भी तुमने मुझे छोड़ दिया। मैने कुछ नहीं किया फिर भी फंसा दिया। झूठे आरोप लगा दिए, मैने कहां गलती की? तुमसे शादी की, तुम्हारे साथ रही यह गलती की। मैं तुम्हारे साथ खुश थी जैसी भी मैं थी। तुमने गलत कर दिया मेरे साथ, जीने की कोई वजह नहीं छोड़ी। आयुष का नाम तब विवादों में आ गया था जब उस पर अपने ऊपर गोली चलवाने का आरोप लगा था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आयुष किशोर ने अपने साले के जरिए ही खुद पर गोली चलवाई थी। पुलिस का कहना था कि उसने अंकिता से लव मैरिज की थी। कौशल किशोर इस शादी से खुश भी नहीं थे।

अब विकास किशोर की वजह से चर्चा में

अब कौशल किशोर अपने तीसरे बेटे विकास किशोर की वजह से चर्चाओं में हैं। उनका कहना है कि विकास किशोर घटना के समय लखनऊ में नहीं था। वह इस समय दिल्‍ली में है और फ्लाइट लेकर वापस आ रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता विनय श्रीवास्‍तव इस घर में 2017 विधानसभा चुनाव के समय से रह रहा है। वारदात के समय विनय के साथ घर में और कौन था, यह पुलिस जांच का विषय है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story