×

Lucknow News: गरीब बच्चों ने देखा Chandrayaan-3 के उतरने का ऐतिहासिक पल, बोलें- थैंक्यू पुलिस अंकल

Chandrayaan-3: लखनऊ पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास गरीब बच्चों के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई, बच्चे भी इतनी बड़ी टीवी देखकर काफ़ी खुश थे। मौजूद बच्चों की देश प्रेम की भावना देख कर थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Ashutosh Tripathi
Published on: 24 Aug 2023 1:24 PM GMT (Updated on: 24 Aug 2023 1:25 PM GMT)
Lucknow News: गरीब बच्चों ने देखा Chandrayaan-3 के उतरने का ऐतिहासिक पल, बोलें- थैंक्यू पुलिस अंकल
X
चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिग होने पर पुलिस अधिकारियों संग खुशी मनाते बच्चे(Pic: Ashutosh Tripathi)

Lucknow News: पूरे भारत के लिए ऐतिहासिक पल, पूरा हिंदुस्तान इस पल को देखने के लिए उत्सुक था, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर अनभिज्ञ थे। वो जो सुविधा के अभाव में इस पल के साक्षी नहीं बन पा रहे थे। ऐसे बच्चों को चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का साक्षी बनाने का बेड़ा उठाया लखनऊ पुलिस ने।

लखनऊ पुलिस ने सिटी स्टेशन के पास गरीब बच्चों के लिए एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगवाई, बच्चे भी इतनी बड़ी टीवी देखकर काफ़ी खुश थे। वहाँ मौजूद बच्चों की देश प्रेम की भावना देख कर थोड़ी ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जैसे ही चन्द्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हुई बच्चों ने भारत माता की जय के ज़ोरदार नारे लगाये, कार्यक्रम में मौजूद एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बच्चों को मिठाईयां बाँटी।

चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि भारत के इस ऐतिहासिक पल को सभी को देखना चाहिए, इसीलिए लखनऊ पुलिस ने गरीब बच्चों के लिये ये प्रयास किया ताकि वो भी इस पल के साक्षी बने। इससे बच्चों के मन में देशप्रेम की भावना का विकास होगा, साथ ही वो भविष्य को लेकर जागरूक भी होंगे।

Ashutosh Tripathi

Ashutosh Tripathi

Next Story