×

Lucknow News: उत्तर प्रदेश व देश की समृद्धि में बैंक का विशेष योगदान है- बृजेश पाठक

Lucknow News: उप मुख्यमंत्री ने बैंक आफ इण्डिया वर्कर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित लेबर-20 का किया उद्घाटन।

By
Published on: 22 July 2023 3:40 PM GMT
Lucknow News: उत्तर प्रदेश व देश की समृद्धि में बैंक का विशेष योगदान है- बृजेश पाठक
X
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा उत्तर प्रदेश व देश की समृद्धि में बैंक का विशेष योगदान है: Photo- Newstrack

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शनिवार को होटल फारच्यून में बैंक आफ इण्डिया वर्कर्स आर्गेनाइजेशन की ओर से आयोजित लेबर-20 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारतीय मजदर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम व मजदूर संघ के पूर्व वित्त संचिव सर्वेश चन्द्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश व देश की समृद्धि में बैंका का विशेष योगदान है। दुग्ध उत्पादन व गेहूं उत्पादन में आज उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। सभी क्षेत्रों में तरक्की के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भय मुक्त वातारण दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार के साथ-साथ भारतीय मजदूर संघ के कार्यों की सराहना करता हूं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व में भारतवर्ष की लोकप्रियता बढ़ी है। पिछले नौ वर्षों के अंदर ही मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हो गये हैं। भारत के लिए जी-20 की अध्यक्षता करना हमारे लिए गर्व की बात है।

भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। कर्मचारियों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि बीएमएस दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है। गैर राजनीतिक संगठन होने के नाते ही हमें अन्य मजदूर संगठनों से अलग करता है। अन्य जितने भी श्रमिक संगठन हैं वह किसी न किसी राजनीतिक दल के सदस्य हैं। पहले लाल झण्डा ही ट्रेड यूनियनों की पहचान हुआ करती थी। आज स्थिति बदली है और पूरी दुनिया में भारतीय मजदूर संघ की धाक है।

शोषितकारी आर्थिक नीति को बदलने की जरूरत-

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व वित्त सचिव सर्वेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित व मजदूर हित को ध्यान में रखकर काम करता है। भारतीय मजदूर संघ का दृष्टिकोण लोकहितकारी है। उन्होंने कहा कि शोषितकारी आर्थिक नीति को बदलने की जरूरत है। इसके लिए ट्रेड यूनियन व मजदूरों को जागृत होने की जरूरत है। आर्थिक नीति व श्रम नीति विश्व की दिशा बदल सकते हैं। आने वाले समय में भारतीय मजदूर संघ देश का भाग्य बदलने वाला है।

बैंक आफ इण्डिया के सहायक प्रबंधक विवेक निगम ने कहा कि सरकारी बैंक भारतीय अ​र्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन है। इसलिए बैंक ग्रोथ करेगा तो देश ग्रोथ करेगा। उन्होंने कहा कि आज स्किल्ड लोगों की बैंक को जरूरत है। सरकारी बैंकों का काम सेवा का है। बैंक कर्मचारियों को ग्राहक सेवा को सर्वोपरि मानकर काम करना चाहिए।

इस अवसर पर महाप्रबंधक बैंक आफ इण्डिया विश्वजीत मिश्रा, बैंक आफ इण्डिया लखनऊ अंचल के प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव और एन.ओ.बी.डबल्यू के राष्ट्रीय महामंत्री मनमोहन दास आदि उपस्थित रहे।

Next Story