×

Dengue in Lucknow: डेंगू जांच के नाम पर मनमानी नहीं कर सकेंगे लैब, सीएमओ ने कसी नकेल, रेट लिस्ट हुआ जारी

Dengue in Lucknow: नए मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। कल यानी शुक्रवार 1 सितंबर को शहर में डेंगू के 9 नए मरीज मिले जो कि इस सीजन में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Krishna Chaudhary
Published on: 2 Sep 2023 5:05 AM GMT
Dengue in Lucknow: डेंगू जांच के नाम पर मनमानी नहीं कर सकेंगे लैब, सीएमओ ने कसी नकेल, रेट लिस्ट हुआ जारी
X
Dengue in Lucknow (Photo: social media )

Dengue in Lucknow: बरसात के सीजन में अक्सर मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। राजधानी लखनऊ के निवासी फिलहाल इसी समस्या का सामना कर रहे हैं। शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नए मामलों में लगातार इजाफा दर्ज किया जा रहा है। कल यानी शुक्रवार 1 सितंबर को शहर में डेंगू के 9 नए मरीज मिले जो कि इस सीजन में एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के अटैक से आम लोग परेशान हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी अस्पतालों में इससे जुड़े इंतजाम करने में व्यस्त है। डेंगू के प्रकोप ने जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ाई है तो वहीं निजी पैथोलॉजी संचालकों की चांदी हो गई है। वे जांच कराने लैब पहुंच रहे लोगों से मनमाना रकम वसूल रहे हैं। इस संबंध में लगातार आ रही शिकायतों के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने अब एक बड़ा कदम उठाया है।

सीएमओ ने कसी नकेल, नहीं कर सकेंगे मनमानी

जनता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए लखनऊ सीएमओ ने निजी पैथोलॉजी संचालकों पर नकेस कसते हुए हर स्तर की जांच के लिए दरें तय कर दी हैं। नए आदेश में लैब संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि जो भी तय रेट से अधिक वसूली करते पाए गए उनके लैब का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

लखनऊ सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निजी पैथोलॉजी में डेंगू एवं स्क्रव टाइफस और उससे संबंधित जांच, कंपोनेंट (प्लेटलेट) के लिए अधिकतम फीस लेने की सीमा तय कर दी गई है। उन्होंने बताया कि डीएम के अनुमोदन के बाद इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जांच और उसके तय किए गए रेट

NS1 एलाइजा (लैब में) – 1200 रूपये

NS1 एलाइजा (मरीज के घर पर) – 1400 रूपये

NS1 एलाइजा कार्ड टेस्ट – 1000 रूपये

IgM एलाइजा (लैब में) – 750 रूपये

IgM एलाइजा (मरीज के घर) – 800 रूपये

चिकुनगुनिया कार्ड टेस्ट – 1200 रूपये

एक यूनिट प्लेटलेट (आरडीपी) – 400 रूपये

प्लेटलेट काउंट (लैब में) – 250 रूपये

प्लेटलेट काउंट (मरीज के घर) – 350 रूपये

स्क्रब टाइफस एलाइजा (मरीज के घर) – 1400 रूपये

स्क्रब टाइफस एलाइजा (लैब में) – 1200 रूपये

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story