Lucknow News: सावधान! राजधानी में सक्रिय है जेठानी-देवरानी, चुटकियों में कीमती सामान पार कर हो जाएंगी गायब

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में जेठानी देवरानी नाम से गैंग चलाने वाली तीन महिलाएं लोगों के हत्थे चढ़ गई। लोगों ने इन तीनों महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया।

Jugul Kishor
Published on: 27 Jun 2023 8:27 AM GMT
Lucknow News: सावधान! राजधानी में सक्रिय है जेठानी-देवरानी, चुटकियों में कीमती सामान पार कर हो जाएंगी गायब
X
जेठानी देवारानी गैंग की महिलाएं ( सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में जेठानी देवरानी नाम से गैंग चलाने वाली तीन शातिर महिलाएं लोगों के हत्थे चढ़ गई। लोगों ने इन तीनों महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक बच्ची को पुलिस के हवाले कर दिया। जेठानी देवरानी गैंग की ये तीनों महिलाओं टेंपो और ई-रिक्शा में चोरी करने का काम करती थी। तीनों महिलाओं के पास से तलाशी के दौरान चोरी का एक मंगलसूत्र व पैसे बरामद हुए। तीनों महिलाएं मोटा माल इकठ्ठा करने के बाद शहर छोड़कर अपने घर वापस लौट जाती थी या फिर अपना ठिकाना बदल लेती थी।

पुलिस ने बताया कि मानस नगर निवासी पज्ञालता ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि वह अपनी सास के साथ ऑटो से अजंता हॉस्पिटल जा रही थी। अवध चौराहे के पास उस ऑटो में तीन महिलाएं और एक बच्ची सवार हुई। ऑटो में बैठते ही बच्ची उल्टी करने लगी। इस बीच किसी ने उनका मगलसूत्र चोरी कर लिया। उन्होने मंगलसूत्र काफी खोजा लेकिन कहीं नहीं मिला। इसके बाद वह दूसरे ऑटो से अजंता हास्पिटल चली गई, वहां मौजूद अपने परिजनों से मंगलसूत्र चोरी की घटना के बारे में बताया। परिजन मंगल सूत्र खोजते हुए अवध चौराहे पहुंचे, जहां वह तीनों महिलाएं और बच्ची खड़ी हुई थी। परिजनों ने तीनों महिलाओं और बच्ची को पकड़कर कृष्णानगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित तीन महिलाओं की जब तलाशी ली तो उनके पास में ही मंगलसूत्र बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक तीनों महिलाओं की पहचान 25 वर्षीय सोना कुमारी, 20 वर्षीय नंदिनी कुमारी, 20 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में हुई। उनके साथ में एक 8 वर्षीय बच्ची भी मौजूद थी।

पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाली महिलाओं का यह गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ का है। इस गिरोह में शामिल महिलाएं कई शहरों में सक्रिय हैं। यह महिलाएं अस्पतालों और मंदिरों के आसपास रहती हैं। यह महिलाएं आटो और ई रिक्शा में बैठते ही अजीब तरह की हरकत करने लगती है, जिससे सवारियों का ध्यान भटक जाता है और यह सवारियों का जेवर और रुपया चोरी कर लेती है। उन्होने कहा कि ये महिलाएं 10 से 15 दिनों में अपनी लोकेशन बदल लेती हैं। जिससे कि वह पकड़ में नहीं आती है।

पुलिस ने कहा कि जेठानी देवरानी गिरोह की सबसे बड़ी बात ये है कि इस गिरोह में शामिल महिलाएं ज्यादातर एक ही परिवार की होती हैं। इसीलिए इस गिरोह की महिलाओं को जेठानी देवरानी गिरोह के नाम से जाना जाता है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story