×

Eid-Ul-Adha Lucknow: ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन के लिए मांगी दुआ

Eid-Ul-Adha Lucknow: चच्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस, प्रशासन सुरक्षा के किए थे कड़े इंतजाम, द्रोण कैमरों से रखी जा रही थी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी थी पुलिस की नजर।

Ashutosh Tripathi
Published on: 29 Jun 2023 6:07 AM GMT (Updated on: 29 Jun 2023 6:43 AM GMT)
Eid-Ul-Adha Lucknow: ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमन और चैन के लिए मांगी दुआ
X
Eid-Ul-Adha Namaz Offered in Aishbagh Eidgah (Photo: Ashutosh Tripathi)

Eid-ul-Adha Lucknow: राजधनी में भी ईद-उल-अजहा बकरीद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुबह से ही मस्जिदों पर नामजियों की भीड़ जुटने लगी थी। लोग एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दे रहे थे। राजधनी के ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अता की और देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। जब नमाज शांतिपूर्ण अता हो गया तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा कर अमल और चैन के लिए मांगी दुआ

चच्पे-चप्पे पर तैनात थी पुलिस, प्रशासन सुरक्षा के किए थे कड़े इंतजाम, द्रोण कैमरों से रखी जा रही थी निगरानी, सोशल मीडिया पर भी थी पुलिस की नजर।
लखनऊ। राजधनी में ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खुबह से ही मस्जिदों में नामजियों की भीड़ जुटने लगी थी। लोग एक दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दे रहे थे। राजधनी के ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की और देश और दुनिया के लिए अमन और चैन की दुआ मांगी। इस दौरान प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। पुलिस लगातार गश्त कर रही थी। जब नमाज शांतिपूर्ण अदा हो गई तो पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय के लोग सुबह से ही नमाज के लिए एकत्र हो गए थे। नमाज पढ़ने छोटे-छोटे बच्चे भी पहुंचे थे जो एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे रहे थे। वहीं शिया समुदाय के लोगों ने भी बकरीद की नमाज अदा की गई। राजधानी में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। नमाजी घरों, ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा किए। बकरीद के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। 94 ईदगाह, 1210 मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज कराने के लिए 4 जोन, 18 सेक्टर बनाए गए थे। 6 पुलिस आयुक्त, 10 अपर पुलिस आयुक्त की तैनाती की गई थी। 21 सहायक पुलिस आयुक्त की भी तैनाती की गई थी। 52 प्रभारी निरीक्षक, 101 अतिरिक्त निरीक्षक, 922 उपनिरीक्षक, 48 महिला उपनिरीक्षक की भी तैनाती की गई थी। 4000 के लगभग आरक्षी, 12 कंपनी पीएसी तैनात की गई थी।

सोशल मीडिया पर पुलिस रख रही खास नजर

पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार थी। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुराने लखनऊ में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मस्जिदों के बाहर पुलिस के अफसर और पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे थे। मस्जिदों में लोग सुबह से ही नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे रहे थे। नमाज निर्धारत समय पर अदा की गई।

Ashutosh Tripathi

Ashutosh Tripathi

Next Story