×

Eid-Ul-Adha 2023: वाराणसी में मुल्क की सलामती के लिए समर्पित रही 'ईद-उल-अजहा' की नमाज

Eid-Ul-Adha 2023: वाराणसी की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों ने नमाज पढ़ी गई। शहर की सिगरा स्थित विद्यापीठ जामा मस्जिद ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई।

Purushottam Singh Varanasi
Published on: 29 Jun 2023 4:51 AM GMT
Eid-Ul-Adha 2023: वाराणसी में मुल्क की सलामती के लिए समर्पित रही ईद-उल-अजहा की नमाज
X
Eid-Ul-Adha 2023 (फोटो: सोशल मीडिया )

Eid-Ul-Adha 2023: कुर्बानी के पर्व बकरीद का त्योहार पूरे देश में आज मनाया जा रहा है। इस पर्व को 'ईद-उल-अजहा' और 'ईद ए कुर्बां' के नाम से जाना जाता है, आपको बता दें कि आज के दिन लोग पहले सुबह-सुबह नमाज पढ़ते हैं और उसके बाद बकरे की कुर्बानी दी जाती है और उसके बाद कुर्बान बकरे को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। ये पर्व इस्लामिक कैलेंडर धू एल हिज्जाह के 10 वें दिन मनाया जाता है। वाराणसी की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों ने नमाज पढ़ी गई। शहर की सिगरा स्थित विद्यापीठ जामा मस्जिद ईदगाह में सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई। ईदगाह मस्जिद के मौलाना मुफ्ती ए अहमद की उपस्थिति में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा किया । मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जामा मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। सभी प्रमुख मस्जिदों के आस पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। वाराणसी के डिप्टी पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शहर भर चक्रमण कर रहे थे। सभी को शांति और सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने की अपील किया।

लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना मार्ग स्थित मस्जिद में नमाज सकुशल सम्पन्न।थानाध्यक्ष मनोज कुमार चौकी प्रभारी पांडेयपुर मय फोर्स रहे मौजूद। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने इसके पूर्व थाना क्षेत्र के सभी 9 मस्जिदों में नमाज सकुशल सम्पन्न कराने के लिये किया गश्त व लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए उन्हें दी बधाई।

कैण्ट के अर्दली बाजार चौकी के पुलिस लाइन चौराहा स्थित मस्जिद में नमाज सकुशल संपन्न हुआ।चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह चौहान उपनिरीक्षक शिवशंकर यादव मय फोर्स रहे मौजूद व इलाके में पैदल गश्त भी किया।

नदेसर स्थित जामा मस्जिद में शांतिपूर्वक तरीके नमाज अदा की गई।मौके पर कैंट थानाध्यक्ष मय फोर्स मौजूद रहे।

ईद-उल-अजहा की नमाज कब और कहां-कहां हुई

ईदगाह काशी विद्यापीठ में 7:30 बजे से नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद नदेसर 7:15 बजे, ज्ञानवापी मस्जिद में 7:30 बजे नमाज अदा की गई।ईदगाह हकीम सलामत अली पितरकुंडा 7:30 बजे नमाज अता की गई। लंगड़े हाफिज मस्जिद नई सड़क में 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।मस्जिद अबू हनीफा अमानुल्लाहपुरा 5:30 बजे।मस्जिद पांडे हवेली मदनपुरा 6.30 बजे।मस्जिद गफूरी कचहरी 7:30 बजे।मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन 6:30 बजे।बड़ी मस्जिद अर्दली बाजार- 7:15 बजे।

छोटी मस्जिद अर्दली बाजार-7:30 बजे।मस्जिद नवाब टोंक गिलट बाजार 8:30 बजे।मस्जिद बीबी रजिया कुंदी टोला 8 बजे।खजूर वाली मस्जिद नई सड़क 7.30 बजे।मस्जिद उल्फत बीबी अर्दली बाजार 7:30 बजे।मस्जिद नूरी फुलवरिया 7:30 बजे।मस्जिद वरुणापुल 7:30 बजे।लाट मस्जिद सरैया 8:30 बजे।ईदगाह पुरानापुल 7:30 बजे।

ईदगाह गोगा की बाग 7 बजे।जामा मस्जिद ख्वाजापुरा 7:15 बजे।खानखा हमीदिया रसीदिया शक्करतालाब 8 बजे।बड़ी मस्जिद सरैया 7:30 बजे नमाज अदा की गई।

Purushottam Singh Varanasi

Purushottam Singh Varanasi

Next Story