TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Lucknow Ka Mausam: रक्षाबंधन पर ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम, होगी बारिश या आसमान से बरसेगी आग?

Lucknow Ka Mausam 31 August 2023: प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के साथ ही लखनऊ समेत ज्यादातर हिस्सों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। रक्षाबंधन के दिन राजधानी का आसमान साफ रहेगा।

Aman Kumar Singh
Published on: 30 Aug 2023 11:02 PM GMT
Lucknow Ka Mausam: रक्षाबंधन पर ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम, होगी बारिश या आसमान से बरसेगी आग?
X
Lucknow Ka Mausam 31 August 2023 (Social media)

Lucknow Ka Mausam 31 August 2023: यूपी में मानसून के कमजोर पड़ते ही बारिश का सिलसिला थम सा गया है। बूंदाबांदी पर ब्रेक लगते ही राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश भर में उमस बढ़ने लगी है। गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि, फ़िलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में एक बार फिर बारिश होने का पूर्वानुमान है। यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क है। शाम के समय तापमान में कमी से लोगों को राहत मिल रही है।

लखनऊ में आसमान साफ रह रहा है। खिली धूप एक बार फिर लोगों को सताने लगी है। गर्मी और उमस के बीच तापमान एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बीते 3 दिनों में प्रदेश में कहीं भी हल्की बारिश तक नहीं हुई। रक्षाबंधन के दिन भी मौसम साफ-साफ रहेगा। भाई और बहन के इस त्यौहार पर बारिश की संभावना नहीं है। खुलकर लोग एक जगह से दूसरी जगह आ-जा सकते हैं।

रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) के दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह से खिली धूप लोगों की परेशानियां बढ़ाएगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, अतः भाई-बहन बेफिक्र होकर यात्रा करें और बहनों से राखियां बंधवाएं। आसमान में बादलों का नामोनिशान तक देखने को नहीं मिलेगा। सूर्य की रोशनी गर्मी के साथ उमस में भी इजाफा करेगी। दिन में पश्चिमी दिशा से हवाएं 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से चलेंगी। शाम में भी आसमान साफ रहेगा। रात के समय चांद के दर्शन होंगे। गुरुवार (31 अगस्त) को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 27 डिग्री के आसपास रह सकता है।

सितंबर की शुरुआत से मौसम लेगा करवट

लखनऊ सहित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, 'अगले दो दिनों तक पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क ही रहेगा। वहीं, पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। विभाग ने सितंबर की शुरुआत के साथ पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम के करवट लेने की आशंका जाहिर की है। इस दौरान पश्चिमी भाग में मौसम पूरी तरह शुष्क ही रहेगा। इस वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जाएगी। आम जनता को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।'

मौसम विभाग ने ये भी बताया है कि, दक्षिणी राज्य केरल (Kerala Weather) के उत्तरी तट के पास और लक्षद्वीप के उत्तर में चक्रवाती हवाओं (Cyclonic Winds) का दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story