×

Lucknow News: किड्स स्कूलों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, थीम प्लास्टिक प्रदूषण के रोक में दिखा बच्चों का उत्साह

Lucknow News: लखनऊ के किड्स स्कूलों में प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने भी बढ़चढ़कर भाग लिया।

Yachana Jaiswal
Published on: 5 Jun 2023 3:43 PM GMT (Updated on: 5 Jun 2023 4:23 PM GMT)
Lucknow News: किड्स स्कूलों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस, थीम प्लास्टिक प्रदूषण के रोक में दिखा बच्चों का उत्साह
X
Lucknow News World Environment Day

Lucknow News: आज विश्व पर्यवारण दिवस के मौके पर जगह- जगह स्कूलों, कॉलेज और विभिन्न संस्थानों के तरफ से कई तरह के सामाजिक प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ राजधानी लखनऊ में भी पर्यावरण के लिए जागरूकता का महत्व दिखाने और जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छोटे बच्चों के बीच भी पर्यावरण की महत्वता को दिखाते हुए उनको पर्यावरण की रक्षा कैसे करनी है इस बात को सिखाया जा रहा है। जिसके लिए स्कूली स्तर पर भी पर्यावरण दिवस को कई तरह से, थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिसमे कई तरह के गेम प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, कविता प्रतियोगिता में भाग लेकर लोगों को थीम के अनुसार संदेश देने का काम किया जा रहा है।

राजधानी के स्कूलों में मनाया गया पर्यावरण दिवस

लखनऊ के पी आर एजुकेशनल सोसाइटी के स्कूल समेत न्यू मिलेनियम स्कूल और ट्यूलिप किड्स इंटरनेशनल स्कूल में स्टूडेंट्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर पेंटिंग बनाया, फैंसी ड्रेस एवं कविता प्रतियोगिता में भाग लेकर अवसर पर मौजूद लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को ना करने का संदेश दिया। बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में डिटेल जानकारी मस्ती के साथ दी गई। जिसमें उनका इंटरेस्ट बना रहा। बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। सोसाइटी की अध्यक्ष डॉ मीता सिंह ने भी पर्यावरण के विशेष अवसर पर पौधा रोपण किया और सभी प्रतिभागी स्टूडेंट्स को पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी बाटा। इस अवसर पर उन्होंने मौसम में तेजी से आते बदलाव के तरफ भी अपने प्रभावित स्पीच से लोगों का ध्यान खींचा।

विश्व पर्यावरण दिवस को मुख्य रूप से अपने पर्यावरण के बचाव करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। वर्तमान में यदि हम पर्यावरण के संरक्षण पर ध्यान देंगे तभी एक बेहतर कल की प्राप्ति होगा।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story