×

Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस; 'एक व्यक्ति, एक पौधा' लगाने के लिए किया प्रेरित

Environment Day 2023: पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक - 5 जून 2023 पर्यावरण दिवस पर नेहरू इन्क्लेव गोमतीनगर लखनऊ स्थान पर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पेड़ पौधों को लगाया गया ।

Newstrack
Published on: 5 Jun 2023 4:30 PM GMT
Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस; एक व्यक्ति, एक पौधा लगाने के लिए किया प्रेरित
X
पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम

Environment Day 2023: पर्यावरण दिवस के मौके पर पेड़ लगाओ पीढ़ी बचाओ अभियान के अंतर्गत 5 जून यानि सोमवार को नेहरू इन्क्लेव गोमतीनगर लखनऊ पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी राजेश सिंह गब्बर पार्षद जी का अभिनंदन किया गया। उन्होंने पौधरोपण में हिस्सा लिया।

प्रदेश प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, मानवाधिकार एक्शन फोरम के प्रशांत शर्मा का कहना है कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान वृक्ष लगाकर बनो महान। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने हेतु प्रत्येक वृक्ष की भूमिका एक शस्त्र के समान है, जिनके द्वारा हम ग्लोबल वार्मिंग जैसे दानव को समाप्त करने में कारगर है। आज के वर्तमान समय में गर्मी बहुत तेजी से बढ़ रही है इसका एक मुख्य कारण प्रदूषण है। हम सभी कब तक एयर कंडीशनर का सहारा लेते रहेंगे।

प्रशांत शर्मा मानवाधिकार एक्शन फोरम प्रदेश प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम सिंह, प्रतीक सिंह महासचिव लखनऊ के नेतृत्व में सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हुआ। इनमें देवेश शर्मा, आर्यन शर्मा, एके राजीव, भुवन प्रकाश शुक्ला, केसी गोयल, मनोज सिंह, अरविंद कुमार झा, मोहित सिंह, विजेंद्र सिंह कार्यक्रम में उपस्थित थे। हम सभी इनका हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।

भारत देश में आज 500 करोड पेंडों की आश्यकता है। अभी तो हम 45 से 49 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को झेल रहे हैं। आगे 55 से 60 डिग्री के तापमान होने में देर नहीं लगेगी। 56 डिग्री पर मनुष्य जीवीत नहीं रहेगा। रहेगा तो बीमारियों के साथ रहेगा। अभी से हम पेड़ो को लगायेंगे तो 4 से 7 वर्ष में पेड़ बड़े होंगे। वर्षा ऋतु आ रही है कम से कम दो पेड़ अवश्य लगायें इसका संकल्प सभी ने लिया एवं अपने आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा की व्यवस्था हम सभी को अभी से करना होगा। संस्था के सदस्यों ने लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story